होम / मीडिया फोरम / दैनिक जागरण की इस चूक से आज पेट्रोल पंप की बढ़ी मुश्किल!
दैनिक जागरण की इस चूक से आज पेट्रोल पंप की बढ़ी मुश्किल!
ताजनगरी आगरा के वे बाशिंदे जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ताजनगरी आगरा के वे बाशिंदे जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान है, मंगलावर को अचानक उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने सुबह-सुबह दैनिक जागरण अखबार पढ़ा। हालांकि वे लोग जो डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान थे वे अखबार पढ़कर तो और ज्यादा ही नाराज हो गए।
आज जब पेट्रोल पंप पर लोग पेट्रोल डला रहे हैं, तो वे वहां के कर्मचारी को जागरण द्वारा प्रकाशित रेट भी दिखा रहे हैं। ऐसे में कई जगह तकरार भी होने की खबरें हैं। पेट्रोल पंप वाले दैनिक जागरण की इस गलती के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं। जागरण द्वारा प्रकाशित ये रेट लिस्ट आगरा में तेजी से वायरल हो गई है।
जबकि पेट्रोल पदार्थों की सही कीमत नीचे की खबर में दी गई है...
इसी तरह से डीजल की कीमत तो पेट्रोल से भी ज्यादा बढ़ाकर प्रकाशित की गई है। अखबार ने रेट चार्ट में प्रकाशित किया कि सादे डीजल की कीमत 82 रुपए 04 पैसे है, जबकि वास्तविक कीमत 73 रुपए 99 पैसे है। यानी जिस किसी ने भी यह रिपोर्ट बनाई, उसने शायद गलती से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को उल्टा कर दिया।
लिहाजा इस एक गलती से उन लोगों को तो तकलीफ जरूर पहुंची जो डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन उन लोगों को चंद पल की काल्पनिक खुशी दे गई, जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान है। हालांकि यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गलती ने एक दिन के लिए पेट्रोल पंप की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं।
टैग्स दैनिक जागरण पेट्रोल डीजल