होम / मीडिया फोरम / मीडिया के छात्रों को इस मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका

मीडिया के छात्रों को इस मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका

टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, दिल्ली के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, दिल्ली के विद्यार्थियों को अपने हुनर से सबको अवगत कराने और स्टार्ट अप का मौका देने के लिए मीडिया एकेडमिक फेस्ट : वर्चस्व 2018 का आयोजन कर रहा है।

दो दिवसीय इस आयोजन के तहत 22 अक्टूबर को पहला और दूसरा राउंड टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज, मधुबन चौक और 23 अक्टूबर को फाइनल राउंड दिल्ली हाट, पीतमपुरा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत टेक्निया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. राम कैलाश गुप्ता, संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ए. के. श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. अजय कुमार राठौर के हाथों की जाएगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं,  इसलिए संस्थान हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करता है।

डॉ. ए. के. श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए है। यह ऐसा मंच है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर भविष्य को दिशा दे सकते हैं। डॉ. अजय कुमार राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में संचार एवं अभिव्यक्ति से जुड़े आर जे हंट, फोटोग्राफी,  मैगजीन कवर डिजाइनिंग, फिल्म क्विज, कैप्शन राइटिंग, ऐड मेड शो, रंगोली मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, नेल आर्ट, कार्टूनिंग, सेल्फिस्तान, जस्ट ए मिनट (हिंदी), क्रिएटिव राइटिंग, कविता पाठ, स्टैंड अप कॉमेडी, नुक्कड़ नाटक, मोनो एक्टिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, फैशन परेड और मिस्टर व मिस वर्चस्व  2018 जैसे 23 कार्यक्रम होंगे।

आर जे  हंट में राहुल माकिन, पोस्टर मेकिंग में संध्या श्रीवास्तव, जस्ट ए मिनट में तुषार कौशिक, क्रिएटिव राइटिंग में जसलीन, फैशन परेड में मलिका सरना, वॉयस ऑफ़ वर्चस्व में आकांक्षा कश्यप और सुधांशु जोशी तथा मोनो एक्टिंग में दीपक शर्मा, नुक्कड़ नाटक में मोहित गुप्ता और अजहर खान जैसे जजों की उपस्थिति रहेगी।




टैग्स मीडिया एकेडमिक फेस्ट
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

18 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

23 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago