होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार के सामने कर रहा था 'गंदी हरकत', मिली ऐसी सजा...

महिला पत्रकार के सामने कर रहा था 'गंदी हरकत', मिली ऐसी सजा...

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन सच यही है कि...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन सच यही है कि आज भी महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। यही नहीं, लोग भी पीड़िता की मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। इसी तरह के एक मामले में दिल्ली फिर शर्मसार हुई है और इस बार टीवी चैनल की पत्रकार इस तरह की घटना का शिकार हुई है, जब एक व्यक्ति बगल में खड़ा होकर हस्तमैथुन करने लगा और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आया।

बताया जाता है कि बस सवारियों से भरी हुई थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी महिला पत्रकार की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। इस पर पीड़िता ने खुद ही उस व्यक्ति को सजा देने की ठान ली और चप्पलों से पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल, 26 वर्षीय इस पत्रकार ने मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे घर जाने के लिए कापसहेड़ा से संगम विहार के लिए 517 नंबर बस पकड़ी थी। पुलिस में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया है कि बस सवारियों से भरी हुई थी। वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गई। रात करीब 9.15 बजे एक व्यक्ति पास में आकर खड़ा हो गया और घूरने लगा। उसे ऐसा करते देख पत्रकार भी उसे गुस्से में घूरने लगी। इस पर थोड़ी देर बाद ही उस व्यक्ति ने हस्तमैथुन शुरू कर दिया।

विरोध करने पर उसने पत्रकार का हाथ पकड़ लिया और धक्का दे दिया। इसके बाद पीड़िता ने पीसीआर को कॉल करने के साथ ही चप्पल निकालकर आरोपी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि पूरी बस में केवल एक यात्री उसकी मदद के लिए आया था लेकिन उसने भी बाद में गवाह बनने से इनकार कर दिया। बस के अंधेरिया मोड़ पहुंचते-पहुंचते पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार के रूप में हुई है। वह एक टेंट ऑपरेटर का काम करता है।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने चलती बस में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ अश्लीलता की थी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विडियो बना लिया था।


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

35 minutes ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

5 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago