होम / मीडिया फोरम / ‘रेड एफएम’ की RJ मलिश्का को किया गया इस टाइटिल से सम्मानित

‘रेड एफएम’ की RJ मलिश्का को किया गया इस टाइटिल से सम्मानित

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। महाराष्ट्र और गोवा के प्रमुख अखबार ‘लोकमत’ (Lokmat) ने देश के नंबर वन रेडियो स्टेशन ‘रेड एफएम’ (Red FM) के साथ मिलकर 31 जनवरी को पहले ‘Lokmat Maharashtra’s Most Stylish Awards’ का आयोजन किया। मुंबई स्थित जुहू के J.W. Marriott होटल में आयोजित कार्यक्रम में रेड एफएम की आरज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। महाराष्ट्र और गोवा के प्रमुख अखबार ‘लोकमत’ (Lokmat) ने देश के नंबर वन रेडियो स्टेशन ‘रेड एफएम’ (Red FM) के साथ मिलकर 31 जनवरी को पहले ‘Lokmat Maharashtra’s Most Stylish Awards’ का आयोजन किया। मुंबई स्थित जुहू के J.W. Marriott होटल में आयोजित कार्यक्रम में रेड एफएम की आरजे मलिश्का को महाराष्ट्र की मोस्ट स्टाइलिश आरजे (Maharashtra’s most stylish RJ) अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्पोर्ट्स, ऐंटरटेनमेंट, बिजनेस और पॉलिटिक्स से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। अवॉर्ड मिलने के बाद मलिश्‍का ने कहा, ‘स्टाइलिश और प्रतिभाशाली लोगों के बीच इस तरह का अवॉर्ड उनके लिए काफी बड़ी और सम्मान की बात है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मेरा प्रोफेशन ऐसा है कि मैं हमेशा पर्दे (scenes) के पीछे काम करती हूं अर्थात कैमरे से दूरी बनी रहती है। ऐसे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे स्टाइल के लिए भी अवॉर्ड मिलेगा लेकिन मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं आप सभी लोगों की काफी आभारी हूं।’ इसके अलावा ‘most stylish youth icon’ अवॉर्ड आदित्य ठाकरे को और ‘most stylish actor’ का अवॉर्ड टाइगर श्रॉफ को दिया गया। वहीं रितिक रोशन ने ‘most stylish superstar’ का अवॉर्ड अपने नाम किया। इन अवॉर्ड के चयन के लिए नॉमिनी का चयन लोकमत की टीम द्वारा चयनित जूरी किया गया था। इस मौके पर आरजे मलिश्का ने लगे हाथ अभिनेत्री सोनम कपूर और प्रॉड्यूसर अतुल कशबेकर का इंटरव्यू भी कर डाला। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

18 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

18 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

18 hours ago