होम / मीडिया फोरम / NDTV इंडिया के क्रांति संभव का बड़ा फैसला...
NDTV इंडिया के क्रांति संभव का बड़ा फैसला...
एनडीटीवी इंडिया में लंबे समय से कार्यरत पत्रकारों में शामिल एक नाम है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनडीटीवी इंडिया में लंबे समय से कार्यरत पत्रकारों में शामिल एक नाम है- क्रांति संभव। क्रांति के बारे में खबर है कि उन्होंने एनडीटीवी के मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे मार्च, 2003 से यानी पिछले 15 वर्षों से भी ज्यादा समय से एनडीटीवी के साथ जुड़े हुए थे और इन दिनों वे इसके एडिटर (ऑटो) के तौर पर कार्यरत हैं।
एनडीटीवी इंडिया में क्रांति एंकरिंग भी करते नजर आते हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल जर्नलिज्म में न केवल सफलता के नए कीर्तिमान गढ़े, बल्कि इस क्षेत्र को वे एक नई ऊंचाई पर भी ले गए। फिलहाल वे अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
टैग्स एनडीटीवी इंडिया क्रांति संभव