होम / मीडिया फोरम / हिन्दुस्तान के पत्रकार की देर रात घर लौटते समय हुई दर्दनाक मौत
हिन्दुस्तान के पत्रकार की देर रात घर लौटते समय हुई दर्दनाक मौत
जौवाद हसन।। बिहार के मुजफ्फरपुर से प्रकाशित दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत 49 वर्ष
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
जौवाद हसन।।
बिहार के मुजफ्फरपुर से प्रकाशित दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में सीनियर सब एडि
स्टेशन के पास ही उन्हें अखबार का बंडल लादे हुए प्रेस की एक गाड़ी दिखायी दी तो विजय सिंह ने ट्रेन पकड़ने का इरादा छोड़कर प्रेस की गाड़ी से ही मातिहारी जाने का निर्णय लिया और गाड़ी की अगली सीट पर सबसे बायीं और बैठ गए। वहां से यह गाड़ी चली तो इमली चट्टी ओवरब्रिज पर टर्न लेते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर बार्इं ओर पलट गई जिससे बायीं ओर बैठे विजय सिंह सड़क पर गिर गाड़ी के नीचे दब गए और वहीं पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
मूल रुप से मोतिहारी के मुखलिशपुर गांव निवासी विजय सिंह हमेशा मोतिहारी से ही ट्रेन द्वारा मुजफ्फरपुर आया-जाया करते थे। विजय सिंह के अपने चचेरे बड़े भाई अभय सिंह पटना में ‘हिन्दुस्तान’ में सहायक समाचार संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
स्व. विजय को श्रद्धांजलि देते हुए बिहार में राजद के मीडिया इंचार्च और वहां हिन्दुस्तान के प्रभारी रह चुके प्रगति मेहता ने लिखा है कि यह सुनकर विश्वास ही नहीं हो रहा की मुजफ्फरपुर हिनदुस्तान में कार्यरत विजय कुमार सिंह अब नहीं रहे। रात में दफ्तर से घर लौटते वक्त उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बहुत दुखद। मोतिहारी निवासी विजय जी लाजवाब इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।साथ ही परिवार को दुःख के इस पहाड़ को झेलने की शक्ति दे। मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान दफ्तर से देर रात घर लौटते वक्त कई साथियों की दुर्घटना हो चुकी है। हिंदुस्तान प्रबंधन को इस दिशा में ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।देर रात स्टाफ कैसे सही सलामत घर तक पहुंचे इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स