होम / मीडिया फोरम / रोहित गांधी की इस मीडिया ग्रुप में फिर हुई वापसी, मिला अहम पद
रोहित गांधी की इस मीडिया ग्रुप में फिर हुई वापसी, मिला अहम पद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार रोहित गांधी ‘साउथ एशियन इंटरनेशनल न्यूज’ (SAIN) में एक बार फिर वापस आ गए हैं। यहां इस बार उन्हें एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SAIN के साथ गांधी का रिश्ता कोई नया नहीं है। वह पहले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार रोहित गांधी ‘साउथ एशियन इंटरनेशनल न्यूज’ (SAIN) में एक बार फिर वापस आ गए हैं। यहां इस बार उन्हें एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SAIN के साथ गांधी का रिश्ता कोई नया नहीं है। वह पहले भी इसके साथ तकरीबन आठ साल काम कर चुके हैं। यहां वह पहले International Correspondent और Communication Strategist थे। SAIN में वापसी करने से पूर्व वह ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन’ में काम कर रहे थे।
अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री, फिल्ममेकर और जर्नलिस्ट रोहित ने जी मीडिया में 17 अगस्त, 2015 को अपना कार्यभार संभाला था। लेकिन हाल ही में उन्होंने ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन’ में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’ और दैनिक अखबार ‘डीएनए’ (DNA) के एडिटर-इन-चीफ पद से इस्तीफा दिया था।
रोहित गांधी को 40 देशों में लगभग 23 वर्षों का पत्रकारिता का अनुभव है, साथ ही न्यूज बिजनेस के विस्तार को मैनेज करने में भी वे सफल रहे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जैसे- Edward R. Murrow, Dupont Award, Emmy, Golden Cine Eagle, Gracie Award and the Headliner Award अपने नाम किए हैं।
अपने पिछले कार्यकाल में South Asian International News के अलावा उन्होंने CBC, CNN, BCTV & Global TV, Canadaऔर NDTV के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई युद्ध भी कवर किए हैं, जिनमें वर्ष 2001 में अफगानिस्तान और 2003में इराक शामिल है।
गांधी एक बहु-कुशल पत्रकार है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, मानवाधिकार, पर्यावरण, नागरिक अधिकारों और सामाजिक कार्रवाई व अति संवेदनशील आतंकी मुद्दें व कई अन्य विषय शामिल हैं।
गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान) से बीए (ऑनर्स) किया है। उन्होंने पुणे से कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज (Masters in Communication and Media Studies) में पोस्ट ग्रेजुएशन और कनाडा के Carleton University से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स