होम / मीडिया फोरम / पत्रकार रमेश ठाकुर को मिला ये सम्मान...
पत्रकार रमेश ठाकुर को मिला ये सम्मान...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पत्रकार व लेखक रमेश ठाकुर को 'सोसाईटी डेवलेपमेंट अवॉर्ड-2017' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड पत्रकारिता के जरिए समाज सुधार में विशेष योगदान के लिए दिया गया है।</p> <p style="text-align: justify;">गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकार व लेखक रमेश ठाकुर को 'सोसाईटी डेवलेपमेंट अवॉर्ड-2017' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड पत्रकारिता के जरिए समाज सुधार में विशेष योगदान के लिए दिया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली स्थित जामिया कॉलेज में आयोजित एक रंगारंग समारोह में समाज सुधार में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को ‘सोसाईटी डेवलेपमेंट अवॉर्ड-2017’ वितरित किए गए। पत्रकार रमेश ठाकुर ने अपनी पत्रकारिता व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान दिया है। इससे पहले भी उन्हें ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डट’, ‘कलमार अवॉर्ड’ व ‘द हीरो अवॉर्ड’ मिल चुका है। एक सूचना पर पुलिस के साथ मिलकर पिछले साल मानव तस्कर गिरोह के चुंगल से रमेश ठाकुर ने 14 लड़कियों को आजाद कराया था। इस काम के लिए उन्हें कुछ महीने पहले पुलिस द्वारा और ‘द हीरो अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जा चुके हैं।
आनंद सोशल डेवलपमेंट संगठन की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में पूरे देश से बीस युवाओं का चुनाव किया जाता है। वह युवा जो अपने क्षेत्रों में बेहतरीन काम करते हैं।
बता दें कि जूरी और अवॉर्ड वितरण में फिल्म, साहित्य, संगीत व पत्रकारिता से जुड़े अनुभवी लोगों को ही शामिल किया जाता है। पुरस्कार का वितरण मशहूर फिल्म संगीतकार संदीप यादव, पूर्व पुलिस उपायुक्त अमोद कंठ, महानायक अमिताभ बच्चन आदि सामाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स