होम / मीडिया फोरम / डिजिटल मीडिया की ग्रोथ के लिए ‘India TV’ ने उठाया ये कदम...  

डिजिटल मीडिया की ग्रोथ के लिए ‘India TV’ ने उठाया ये कदम...  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में विकास हांडू ने व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘इंडिया टीवी’ (India TV) में विकास हांडू ने वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल स्‍ट्रेटजी) के पद पर जॉइन किया है। ‘इंडिया टीवी’ को जॉइन करने से पहले विकास ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस ग्रुप’ (The Indian Express group) में हेड (प्रॉडक्‍ट और टेक्‍नोलॉजी) के पद पर काम कर रहे थे। इंडिया एक्‍सप्रेस ब्रैंड को आज के जमाने का डिजिटल प्‍लेटफार्म बनाने में विकास ने अहम भूमिका निभाई है और ट्रैफिक ग्रोथ और रेवेन्‍यू प्राप्ति की दिशा में नए रास्‍ते खोल दिए हैं।

अपनी नई भूमिका में वह इंडिया टीवी डिजिटल के विस्‍तार का काम देखेंगे और उनके पास ‘indiatvnews.com’, ‘khabarindiatv.com’ और ‘paisa.khabarindia.com’ आदि को आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी होगी।

नई नियुक्ति के बारे में विकास ने कहा, ‘इंडिया टीवी काफी बड़ा ब्रैंड है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने बहुत ही कम समय में अपने आप को देश के प्रमुख मीडिया ब्रैंड्स की कतार में शामिल कर लिया है। मुझे काफी खुशी है कि डिजिटल की दिशा में तेजी से बढ़ रहे इंडिया टीवी का पार्ट बनने का मुझे अवसर मिला है।’

इस बारे में इंडिया टीवी की एमडी और सीईओ रितु धवन का कहना है, ‘हम विकास का अपनी टीम में शामिल होने पर स्‍वागत करते हैं और उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि वह हमारी डिजिटल डिवीजन की ग्रोथ के साथ इंडिया टीवी को तेजी से आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे।’

विकास को मीडिया ऑर्गनाइजेशंस में प्रॉडक्‍ट और टेक्‍नोलॉजी के कार्यों में विशेषज्ञता हासिल है। उन्‍हें विभिन्‍न बिजनेस ऑपरेशंस जैसे बिजनेस डेवलपमेंट, स्‍ट्रेटजिक एलायंस और कंटेंट सिंडीकेशन आदि संभालने का 20 साल से ज्‍यादा का अनुभव है। वह रितु धवन को रिपोर्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

7 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago