होम / मीडिया फोरम / कई दिग्गजों को पछाड़ इनके सिर सजा ‘IMPACT Person Of The Year 2018’ का ताज
कई दिग्गजों को पछाड़ इनके सिर सजा ‘IMPACT Person of the Year 2018’ का ताज
मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में
बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल ‘एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप’ द्वारा दिए जाने वाले
बहुप्रतीक्षित 14वें इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (IMPACT Person of the
Year award) के विजेता के नाम से शुक्रवार को पर्दा उठ गया। मुंबई
के ताज सांताक्रूज में ‘गूगल’ के वाइस
प्रेजिडेंट (दक्षिण पूर्व एशिया और भारत) राजन आनंदन को यह अवॉर्ड दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत की अध्यक्षता में आनंदन को यह अवॉर्ड देश भर में खासकर टियर टू (Tier II) और टियर थ्री (Tier III) शहरों में इंटरनेट की उपलब्धता
बढ़ाने के लिए दिया गया। इनमें ‘नवलेखा’
के साथ-साथ ‘इंटरनेट साथी’ जैसी पहल भी
शामिल हैं, जिनके जरिये लोगों को ऑनलाइन के लिए प्रेरित किया गया। देशभर के रेलवे
स्टेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ ही लोगों को इन स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की
सुविधा उपलब्ध कराने का श्रेय भी आनंदन को जाता है।
आनंदन के नेतृत्व में ही कंपनी का कुल टर्नओवर 9337.7 करोड़ रुपए होने के साथ ही इसका प्रॉफिट वर्ष 2016-17 में 306.6 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 407.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
इंपैक्ट
पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलने के बाद आनंदन ने कहा, ‘यह उपलब्धि
हासिल करने पर मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सच कहूं तो अपनी खुशी
बयान करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। इस अवॉर्ड के लिए मैं जूरी और अपनी
टीम के साथ-साथ अपने क्लाइंट्स और पार्टनर्स का धन्यवाद अदा करता हूं।’
इस मौके पर ‘बिजनेसवर्ल्ड’ और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा, ‘राजन ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा बड़ा और बड़ा सोचते हैं। उन्होंने इस कंपनी को 10000 करोड़ रेवेन्यू वाली कंपनी बनाया है। उन्होंने देश में आम आदमी तक इंटरनेट पहुंचाने में काफी बड़ा योगदान दिया है। वह वाकई में इस अवॉर्ड के हकदार हैं।’
इस बार इस अवॉर्ड के लिए नौ नॉमिनी ‘InMobi’ के फाउंडर और सीईओ नवीन तिवारी, ‘Parle Agro’ की जॉइंट एमडी और सीएमओ नाडिया चौहान, ‘Star India’ के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता, ‘Mondelez India’ के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक अय्यर, ‘Google’ के वाइस प्रेजिडेंट (दक्षिण पूर्व एशिया और भारत) राजन आनंदन, ‘Oyo’ के फाउंडर रितेश अग्रवाल, ‘Hindustan Unilever Limited’ के चेयरमैन और एमडी संजीव मेहता, ‘Ogilvy’ (South Asia) के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और क्रिएटिव डायरेक्टर पीयूष पांडे व ‘Corcoise Films’ के डायरेक्टर प्रसून पांडे और ‘Swiggy’ के को-फाउंडर्स श्रीहर्ष मजेटी, राहुल जैमिनी व नंदन रेड्डी मैदान में थे।
इससे पहले यह अवॉर्ड पतंजलि के बाबा रामदेव, पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा, टाइम्स नाउ और ईटी नाउ के प्रेजिडेंट रहे अरनब गोस्वामी,Zee Entertainment Enterprises Ltd के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका, टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन, पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, टैपरूट इंडिया फाउंडर एजनेलो डायस, नेटवर्क18 और वायकॉम 18 के पूर्व ग्रुप सीईओ हरीश चावला, स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर, नेटवर्क18 के फाउंडर राघव बहल और सीएनएन-आईबीएन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई को मिल चुका है।
इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड का प्रेजेंटर कलर्स था और यह Zee News द्वारा पावर्ड (powered by Zee News) था। इसके अलावा Nickelodeon, 9X Jalwa, Shemaroo Entertainment और Republic TV को-गोल्ड पार्टनर थे। Colors Infinity द्वारा इंपावर्ड इस अवार्ड के Sakal Media Group और Discovery असोसिएट पार्टनर थे और Radio City व BTVI को-पार्टनर्स थे।
टैग्स राजन आनंदन इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड