होम / मीडिया फोरम / IIMCAA Awards के लिए हुई जूरी मीट, ये रहे शामिल

IIMCAA Awards के लिए हुई जूरी मीट, ये रहे शामिल

देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान IIMC...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) द्वारा जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘IIMCAA Awards 2019’ से सम्मानित करने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। ये सभी अवॉर्ड्स दिल्‍ली स्थित आईआईएमसी मुख्‍यालय में 17 फरवरी 2019 को आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।

इन अवॉर्ड्स के लिए विजेताओं का चयन मास कम्‍युनिकेशन से जुड़े दिग्‍गजों की जूरी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ‘IIMCAA’ की ओर से 14 जूरी का गठन किया गया है और प्रत्येक जूरी में तीन से ज्यादा मेंबर हैं। 33 कैटेगरी में विजेताओं का चयन करने के लिए दिल्ली स्थित ‘IIMC’ मुख्यालय में 27 जनवरी को 14 में से सात जूरी के मेंबर्स आपस में मिले। बाकी के सात जूरी के मेंबर्स की मीटिंग तीन फरवरी को होगी।

हालांकि, कुल 35 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए जाएंगे, लेकिन ‘एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ और पब्लिक सर्विस अवॉर्ड‘’ के विजेताओं का चयन ‘IIMCAA’ की सेंट्रल कमेटी द्वारा किया जाएगा। इन अवॉर्ड्स के तहत जूरी द्वारा चुने गए विजेताओं को कैश प्राइज के साथ-साथ टॉफी और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। 33 में से एक कैटेगरी (एग्रीकल्चर रिपोर्टिंग) में 51000 रुपए और बाकी अन्य कैटेगरी में 21000 रुपए का पुरस्‍कार दिया जाएगा।

जूरी प्रक्रिया के बारे में ‘IIMCAA Awards 2019’ की संयोजक अनीता कौल बसु ने बताया, ‘IIMCAA का यह तीसरा सीजन है।  इस पूरी कवायद का उद्देश्‍य उन छात्रों की उपलब्धियों को जानना व बताना होता है, जिन्होंने मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।’

‘IIMCAA Awards 2019’ की को-ऑर्डिनेटर सिमरत गुलाटी ने कहा, ‘इस साल हमें 33 कैटेगरी के लिए लगभग 250 एंट्री मिली थीं, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा थीं। वर्ष 2018 में हमें 21 कैटेगरी में कुल 114 एंट्री मिली थीं। इस साल जूरी पैनल की संख्या भी छह से बढ़ाकर 14 कर दी गई है। खास बात यह है कि विजेताओं के चयन की प्रक्रिया को ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए जूरी में अधिकांश नॉन एलुमनी मेंबर्स को शामिल करने की कोशिश की जाती है।’

इस बारे में ‘IIMCAA’ के प्रेजिडेंट और ‘ZEE Media’ के ग्रुप डिजिटल एडिटर प्रसाद सान्याल का कहना है, ‘इस कवायद का मुख्य उद्देश्य संस्थान के पूर्व छात्रों के बेहतरीन कार्यों और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताने का प्रयास है। इसमें सिर्फ रिपोर्टर और एंकर्स को ही नहीं, बल्कि हम अखबार, टीवी व वेबसाइट्स के रोजाना के काम में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले डेस्क के उन साथियों को भी सम्मानित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में आमतौर पर खास पहचान अथवा अवॉर्ड नहीं मिल पाता है। इसी तरह एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में कई कैंपेन को विभिन्न मंचों पर पहचान मिली चुकी है, उनसे जुड़े लोगों को भी हम सम्मानित कर रहे हैं।’

27 जनवरी को हुई मीटिंग में ये जूरी मेंबर्स शामिल रहे-

IIMCAA Awards 2019 Jury No. 7

Q W Naqvi, Chair

Sarvesh Tiwari

Parmanand Khetan

B 1- Print Production- Large Publications

B 2- Print Production- Medium & Small Publications

B 3- Broadcast Production- Large Network

B 7- Digital Production- Video

Jury No. 8

Nilanjana Jha, Chair

Nirendra Nagar

Suresh Kumar

Priyarag Verma

B 5- Digital Production- Content

B 6- Digital Production- Innovation

Jury No. 9

Deepak Chaurasia, Chair

Sumit Awasthi

Mehraj Dubey

Chandrika Joshi

RJ Raunac

B 8- Anchor/ Presenter/ Broadcaster [Audio]

B 9 - Anchor/ Presenter/ Broadcaster [Video]

Jury No. 10

Milind Khandekar, Chair

Shome Basu

Mike Sangma

B 10– Documentary Film Making

B 11- Photography– Amateur

B 12- Photography– Professional

Jury No. 11

Ashish Chakravarty, Chair

Anita Bose

Sambit Mohanty

Nitin Thakur

C 1- Advertising

C 2- Media Innovation

Jury No. 12

Prof. Jaishri Jethwaney, Chair

Sunila Dhar

Partha Ghosh

Samir Kapur

Sourav Das

C 3- Image Building (Public Relations)

C 4- Advocacy

C 5- Crisis Management

C 6- Image Management

Jury No. 13

Kavita Ayyagari, Chair

Tushar Bajaj

Neeraj Seth

Prateek Chaterjee

Karnika Kohli

C 7- Social Media Management- Small

C 8- Social Media Management- Big

C 9- Social Media Influencer


टैग्स इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

20 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago