होम / मीडिया फोरम / सुमित अवस्थी का ये संवाद वाकई पत्रकारिता की नई पीढ़ी के लिए समझना जरूरी है...

सुमित अवस्थी का ये संवाद वाकई पत्रकारिता की नई पीढ़ी के लिए समझना जरूरी है...

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्री य पत्रकारिता विश्व विद्यालय के नोएडा सेक्टयर 62 स्थित स्थाटनीय परिसर में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय के नोएडा सेक्‍टर 62 स्थित स्‍थानीय परिसर में हाल ही में नवागत विद्यार्थियों के प्रबोधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुमित अवस्थी ने छात्रों को पत्रकारिता की बारीकियों के बारे में बताते हुए इस पेशे की चुनौतियों से भी रूबरू कराया।

छात्रों को पत्रकारिता के टिप्स देते हुए सुमित अवस्थी ने कहा कि उन्हें मन में सवाल तैयार करते रहने चाहिए और उन्हें उठाना चाहिए, जब तक छात्र सवाल नहीं पूछेंगे, वे पत्रकार कैसे बनेंगे।

सुमित अवस्थी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के साथ चुनौतियां भी बदल रही हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में यदि कोई चीज आपके पास फॉरवर्ड होकर आए तो उस पर कतई विश्वास न करें। फिर चाहे उसे आपके किसी खास करीबी अथवा परिवार के सदस्य ने ही क्यों न फॉरवर्ड किया हो। फॉरवर्ड करने से पहले उनसे भी पूछिए कि वह कंटेंट उन्हें कहां से मिला। उस कंटेंट पर तभी विश्वास करें, जब आपने उसे तैयार किया हो। आमतौर पर होता यह है कि जैसे ही हमें वॉट्सऐप अथवा फेसबुक पर कोई कंटेंट मिलता है, हम उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे फॉरवर्ड कर देते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। एक पत्रकार होने के नाते इस तरह का काम कर आप पाप के भागी बनते हैं। ऐसे में आपको और सतर्क होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां के स्टाफ के साथ किसी न किसी तरह जुड़ा रह हूं। इसलिए जब भी मैं यहां आता हूं तो ऐसा लगता है कि मैं अपने घर आ रहा हूं।’

सुमित अवस्थी का कहना था कि इस पेशे में तमाम चुनौतियां हैं, ऐसे में विवेक के द्वारा परिस्थितियों से सामंजस्य स्थापित करना होता है। यह आठ-दस घंटे की नहीं, बल्कि 24 घंटे की नौकरी है। आज के समय में सोशल मीडिया व अन्य तमाम माध्यमों से आपके पास खबर पहुंच रही है, ऐसे में आपको अपने विवेक से उनमें से सही खबर का चुनाव करना है।

इसके अलावा भी सुमित अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता के कई आयाम बताए, जिन्हें आप इन विडियोज में देख सकते हैं- 

आप पाप मत कीजिए, क्राइम का हिस्सा मत बनिए-



ये मेरे घर जैसा है...

ये भी एक तरह की चुनौती है-

विवेक से बनाना होता है सामंजस्य-

अब चुनौती 'उल्टी' हो गई है-

शक मत कीजिए, पर सवाल जरूर उठाइए-

अब चैलेंज बदल रहे हैं-


तर्क होना चाहिए आपके पास-

शक मत कीजिए, पर सवाल जरूर उठाइए-


कोई किसी को सिखाता नहीं है-



टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

20 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago