होम / मीडिया फोरम / अखबार ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड को दी ये 'इजाजत', उठे सवाल

अखबार ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड को दी ये 'इजाजत', उठे सवाल

वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद पर पाकिस्तान सरकार की मेहरबानी तो पहले से ही है, अब वहां का मीडिया भी उसकी सेवाएं लेने लगा है। हाफिज सईद अब पाकिस्तान के एक प्रमुख उर्दू अखबार के लिए लेख लिखने लगा है। पत्रकारों ने उसकी इस नई भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

कंट्रीब्यूटिंग राइटर' के तौर पर लिखे इस लेख को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि मीडिया घराने ने प्रतिबंधित आतंकी समूह के प्रमुख को कश्मीर मुद्दे और 1971 में बांग्लादेश के गठन पर लिखने की इजाजत कैसे दे दी?

बता दें कि मुंबई में हुए इन आतंकी हमले के बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने सईद को वैश्विक आतंकवादी करार दिया था और नवंबर 2008 में उसे नजरबंद कर दिया था, लेकिन अदालत के फैसले के कारण कुछ महीने बाद रिहा कर दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को दैनिक दुनिया में 'प्रोफेसर हाफिज मोहम्मद सईद' के नाम से उसने 'पूर्वी पाकिस्तान पर भारत का अवैध आक्रमण...कश्मीरी लोगों की हिमायत से क्यों परहेज कर रहा पाकिस्तान' विषय पर लेख लिखा है। यह अखबार मियां अमर महमूद के दुनिया मीडिया ग्रुप का उर्दू प्रकाशन है।

'कन्ट्रिब्यूटिंग राइटर' के तौर पर हाफिज ने यह लेख लिखा है। इसमें ढाका में हाथों में बंदूक लिए हुए कुछ नौजवानों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर भी है। पाकिस्तान की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि पाकिस्तानी मीडिया सईद की तस्वीर प्रकाशित नहीं करे। इसके बावजूद हाफिज के लेख लिखने पर सवाल उठ रहे हैं। अपने आलेख में सईद ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को विभाजित करने के लिए साजिश रची।


टैग्स हाफिज सईद
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

21 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago