होम / मीडिया फोरम / संसदीय कमेटी ने दूरदर्शन को दिए यह अहम सुझाव...
संसदीय कमेटी ने दूरदर्शन को दिए यह अहम सुझाव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। संसदीय सदस्यों की कमेटी ने सुझाव दिया है कि ‘दूरदर्शन’ को अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए ताकि आर्थिक मोर्चे पर यह आत्मनिर्भर (financially self-sufficient) बन सके।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
संसदीय सदस्यों की कमेटी ने सुझाव दिया है कि ‘दूरदर्शन’ को अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए ताकि आर्थिक मोर्चे पर यह आत्मनिर्भर (financially self-sufficient) बन सके।
दरअसल, वित्तीय वर्ष 2017-18 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले अनुदान (Grants) को लेकर पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अन्य सुझाव भी दिए गए।
‘दूरदर्शन’, ‘ऑल इंडिया रेडियो’ और ‘प्रसार भारती’ के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद कमेटी के सदस्यों ने कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा सदस्यों का यह भी कहना था कि दूरदर्शन के अधिकारियों को इसकी वित्तीय आत्मनिर्भरता (financial self-sufficiency) बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। सदस्यों के अनुसार, व्युअरशिप बढ़ाने के लिए दूरदर्शन को अपने ब्रैंड के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।
कमेटी ने यह भी सुझाव दिया कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को अपने अभिलेखागार में रखी गई अमूल्य निधि (treasure trove of archives) तक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा आम जनता की पहुंच और सुगम बनानी चाहिए। इसके लिए ऑन डिमांड विडियो आदि एप्लीकेशन का सहारा लिया जा सकता है। कमेटी का यह भी सुझाव था कि सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ ('Make in India) कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए सेट टॉप बॉक्स (STBs) के घरेलू उत्पादन पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स