होम / मीडिया फोरम / अब इस भाषा में भी पढ़ सकेंगे डॉ. सुभाष चंद्रा की आत्मकथा
अब इस भाषा में भी पढ़ सकेंगे डॉ. सुभाष चंद्रा की आत्मकथा
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।। </strong></p> <p style="text-align: justify;">‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा की आत्मकथा 'द जेड फैक्टर' (The Z Factor) के मराठी संस्करण का शुक्रवार को विमोचन हुआ। हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में डॉ. चंद्रा की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा की आत्मकथा 'द जेड फैक्टर' (The Z Factor) के मराठी संस्करण का शुक्रवार को विमोचन हुआ। हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में डॉ. चंद्रा की यह आत्मकथा पहले से ही मौजूद है। ‘जी 24 तास’ के कार्यक्रम 'अनन्य सम्मान' में 'द जेड फैक्टर' का विमोचन हुआ।
इस मौके पर डॉ. चंद्रा ने स्वालंबन की वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर हमारा राजनीतिक तंत्र लोगों को सब्सिडी देकर सरकार के ऊपर निर्भर बनाने की जगह उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम करे तो हम भारत का एक बेहतर भविष्य देख सकेंगे।
डॉ. चंद्रा ने कहा कि 70 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ जी नेटवर्क महाराष्ट्र में नंबर वन है। उन्होंने प्रेम और सद्भाव दिखाने के लिए महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद भी दिया। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स