होम / मीडिया फोरम / ZEE के शो को लेकर HC ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को भेजा ये नोटिस

ZEE के शो को लेकर HC ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को भेजा ये नोटिस

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पाकिस्तानी मूल के पत्रकार व लेखक तारेक फतह के टीवी शो 'फतह का फतवा' को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया ताकि कोर्ट इस पर सरकार का पक्ष जान सके। दरअसल यह नोटिस उस याचिका को लेकर जारी किया गया जिसमें आने वाले

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पाकिस्तानी मूल के पत्रकार व लेखक तारेक फतह के टीवी शो 'फतह का फतवा' को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया ताकि कोर्ट इस पर सरकार का पक्ष जान सके। दरअसल यह नोटिस उस याचिका को लेकर जारी किया गया जिसमें आने वाले एपिसोड्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने मांग की गई है।

चीफ जस्टिस जी रोहिणी और जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल ने चैनल को भी नोटिस जारी किया है। चैनल से भी इस बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया है।

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि ‘जी न्यूज’ पर प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम से दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा मिल रहा है।

याचिकाकर्ता हिफ़जुर्रहमान ने अपनी याचिका में यह भी मांग की है कि इस शो से जुड़े कंटेंट को यूट्यूब से भी हटाया जाए।

याचिकाकर्ता के वकील मो. फरहान खान ने मीडिया को बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी ने भारत सरकार के सूचना-प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 1 मई को होगी। उनका ये भी कहना है कि वे इस शो पर अंतरिम स्टे के लिए जल्द ही और याचिका दायर करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ, यूपी जिले के बरेली स्थित धार्मिक संगठन ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना काउंसिल ने पाकिस्तान मूल के कनाडाई पत्रकार तारेक फतह और जी मीडिया के प्रमुख डॉ. सुभाष चंद्रा के सिर पर ईनामी घोषणा कर दी।

दरअसल इस संगठन ने आरोप लगाया कि निजी न्यूज चैनल ‘जी’ फतह का ‘मुस्लिम विरोधी’ कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है, और इस 'फतह का फतवा' कार्यक्रम के एंकर खुद तारेक फतह हैं। उनके इस कार्यक्रम से मुसलमानों की भावनाओं को चोट पहुंची है।

संगठन प्रमुख मोइन सिद्दकी नूरी ने तारेक फतह का सिर पर 10,786 रुपए और जी मीडिया प्रमुख डॉ. सुभाष चंद्रा का सिर पर 5 लाख रुपए की घोंषणा की।

हालांकि इस बयान के बाद डॉ. सुभाष चंद्रा ने ट्वीट कर स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘न हम डरे थे, न ही हम डरेंगे, राष्ट्र और समाज के हित में सेवा करते रहेंगे। जिसे जो कहना और करना है वो कर ले।’

एक अन्य ट्वीट में मीडिया पर निशाना साधते डॉ. चंद्रा ने कहा, ‘अगर ऐसा किसी अन्य मीडिया के साथ हुआ होता तो न जाने अब तक इंडिया गेट, जंतर-मंतर के पास कितने तथाकथित बुद्धिजीवियों ने धरना दे दिया होता।’

यहां बता दें कि, समाचार4मीडिया संगठन द्वारा दिए इस तरह के बयान की पुरजोर निंदा करता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago