होम / मीडिया फोरम / दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम में जुटेंगी हस्तियां, होगी ये खासियत...
दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम में जुटेंगी हस्तियां, होगी ये खासियत...
दैनिक जागरण ‘संवादी’ का पांचवां संस्करण संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर में होने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दैनिक जागरण ‘संवादी’ का पांचवां संस्करण 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच होने जा रहा है। संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर में होने वाले तीन दिवसीय अभिव्यक्ति के इस उत्सव में सिर्फ साहित्य पर ही नहीं, बल्कि राजनीति, संगीत, खान-पान, न्यूजरूम ड्रामा, धर्म, देशभक्ति, पर्यावरण इत्यादि के साथ #MeToo जैसे अहम् मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा होने वाली है।
इस वर्ष के प्रमुख वक्ताओं में मुजफ्फर अली, विलायत जाफरी, सोनल मानसिंह, शोभा डे, किश्वर देसाई, विश्वनाथ तिवारी, जे. नंदकुमार, शाजिया इल्मी, मैत्रेयी पुष्पा, मालिनी अवस्थी, फरंगी महली, यतीन्द्र मिश्र, सूर्यबाला, पुष्पेश पन्त इत्यादि शामिल होंगे। पूरी तरह से निशुल्क इस आयोजन में श्रोताओं को अपने क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को सुनने का मौका मिलेगा, साथ ही पुस्तक लोकार्पण, दास्तानगोई, मुशायरा और लखनवी लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे।
इसमें समाज में व्याप्त प्रत्येक समकालीन मुद्दे को उठाने और उस पर पक्ष और विपक्ष, दोनों ही तरह के नजरियों को समझने की कोशिश की जाएगी। ‘आप लड़ते क्यों हैं?’, ‘राष्ट्रवाद और देशभक्ति का चक्रव्यूह’, ‘समय के साथ संघ’, जैसे सत्रों में आधुनिक युवाओं की नज़र में राजनीति, न्यूजरूम ड्रामा और विशेष रूप से बनाए जाने वाले ‘मुद्दों’ पर चर्चा की जाएगी। समकालीन मुद्दों पर धारदार बना देने वाली लोकप्रिय लेखिका, शोभा डे ‘पॉलिटिकली इन्करेक्ट’ सत्र में बेबाकी से अपनी बात रखेंगी। इसी के साथ पुस्तक-विमोचन, कविता पाठ, खेल, सिनेमा, कॉमेडी की भी भरमार होगी|
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-http://jagranhindi.in/www.jagranhindi.in
टैग्स दैनिक जागरण संवादी