होम / मीडिया फोरम / टीवी एंकर के खिलाफ कोर्ट सख्त, जारी किया ये आदेश
टीवी एंकर के खिलाफ कोर्ट सख्त, जारी किया ये आदेश
जिला और सत्र न्यायालय ने टीवी एंकर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार का मोबाइल छीनने के मामले में जिला और सत्र न्यायालय ने टीवी एंकर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला पाकिस्तान में इस्लामाबाद का है।
इस मामले में पत्रकार की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि कुछ सप्ताह पूर्व वह कवरेज के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर तैनात थे, तभी टीवी एंकर शाहिद मसूद ने आकर उनसे बदतमीजी की और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। यही नहीं, मसूद ने उनके मोबाइल का डाटा भी डिलीट कर दिया। पत्रकार का यह भी आरोप था कि मसूद ने उन्हें धमकाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।
पीड़ित पत्रकार की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मसूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके अलावा कोर्ट ने मसूद की ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत की अर्जी भी खारिज कर दी।
टैग्स टीवी एंकर