होम / मीडिया फोरम / भारत समाचार ने इस पद पर आनंद मिश्रा को किया प्रमोट
भारत समाचार ने इस पद पर आनंद मिश्रा को किया प्रमोट
यूपी टेलिविजन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के अंतगर्त संचालित होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ में कार्यरत पत्रकार आनंद मिश्रा को नए साल पर प्रमोशन की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
यूपी टेलिविजन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत संचालित होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ में कार्यरत पत्रकार आनंद मिश्रा को नए साल पर प्रमोशन की नई सौगात मिली है। यहां पर वे अब तक बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत थे। अब उन्हे असिस्टेंट एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर (AEP) बनाया गया है।
मूल रूप से यूपी प्रतापगढ़ के रहने वाले आनंद मिश्रा ने लखनऊ य़ूनिवर्सिटी से एम.पॉलटिकल साइंस व मास क़ॉम में पीजी किया था। इसके बाद मिश्रा ने प्रिंट मीडिया से जुड़े प्रतिष्ठित अखबार ‘जनसत्ता’ लखनऊ के साथ बतौर ट्रेनी 2004 में पत्रकारीय पारी की शुरूआत की थी, वहीं दो वर्ष बाद 2006 से लखनऊ में दैनिक ‘हिंदुस्तान’ की रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा बनकर वर्ष 2009 तक संस्थान में सेवाएं दीं। इसके बाद पांच वर्ष (2009-2014) तक ईटीवी यूपी/यूके में बतौर कॉपी एडिटर/रिपोर्टर जुड़े रहे। करीब दो साल (2014-2016) तक यूपी उत्तराखंड बेस्ड रीजनल चैनल ‘समाचार प्लस’ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर नोएडा में काय किया।
वे जनवरी 2016 से भारत समाचार से जुड़े हुए हैं, जहॉ पर उन्हे असिस्टेंट एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर की नई जिम्मेदारी दी गई है।
बताते चलें कि आनंद को प्रिट व इलेक्ट्रानिक मीडिया की दोनों विधाओं कीरिर्पोटिंग व डेस्क में काम करने का अनुभव है, जिसके चलते इनकी गणना चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के टीम के बेहद भरोसेमंद व मेहनती पत्रकारों में की जाती हैं।
टैग्स भारत समाचार आनंद मिश्रा