होम / मीडिया फोरम / पत्रकारों से मारपीट के मामले में अभिनेता संजय दत्त की बढ़ सकती हैं मुश्किलें...

पत्रकारों से मारपीट के मामले में अभिनेता संजय दत्त की बढ़ सकती हैं मुश्किलें...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आगरा में हाल ही में फिल्म ‘भूमि’ शूटिंग के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता के मामले में अब अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बॉडीगार्ड्स और मीडियाकर्मियों के बीच हुई झड़प में पीड़ित पत्रकार अजय यादव ने अब कोर्ट की शरण ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आगरा में हाल ही में फिल्म ‘भूमि’ शूटिंग के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता के मामले में अब अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बॉडीगार्ड्स और मीडियाकर्मियों के बीच हुई झड़प में पीड़ित पत्रकार अजय यादव ने अब कोर्ट की शरण ली है।

पत्रकार ने संजय दत्त सहित ‘भूमि’ फिल्म के निर्देशक और निर्माता के खिलाफ आगरा कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। मामले की सुनवाई 29 मार्च को होगी।

बता दें, जिन धाराओं के तहत परिवाद दाखिल हुआ है, उसके साबित होने पर आरोपी को कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

दरअसल संजय दत्त इन दिनों आगरा फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग आगरा के कई इलकों में की जा रही है। इसी कड़ी में फिल्म का एक सीन हाल ही में ताजमहल से कुछ ही दूर स्थित वीवीआईपी रोड पर फिल्माया जा रहा था, लेकिन शूटिंग के चलते सड़क पर भारी जाम लग गया था, जिसकी वजह से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। खबर यह भी थी कि इस इलाके में बिना अनुमति के ही फिल्म की शूटिंग की जा रही थी, जिसकी खबर मिलते ही मामले को कवर करने कुछ मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए, इसी दौरान संजय दत्त के इशारे पर उनके बाउंसरों ने मीडिया पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पांच पत्रकार घायल हो गए थे।

इसके बाद, पत्रकारों ने आगरा के ताजगंज थाने में इस संबंध में संजय दत्त और उनके बाउंसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पीड़ित पत्रकार का कहना है कि हमले में उनका कैमरा, लैपटॉप और चैनल की माइक आईडी भी छीन ली गई थी। अजय यादव के मुताबिक इस मामले में पुलिस के ढ़ीले रवैये के चलते उन्होंने ने कोर्ट का रुख किया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 minutes ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

19 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 minutes ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

7 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 minutes ago