होम / मीडिया फोरम / 'अमेजॉन' ने लॉन्च किया ये एंटरटेनमेंट चैनल
'अमेजॉन' ने लॉन्च किया ये एंटरटेनमेंट चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने आज एक नया भारतीय एंटरटेनमेंट चैनल लान्च कर दिया है, जिसका नाम हीरा (Heera) रखा गया है। बता दें कि यह चैनल फिलहाल अमेरिका के अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। अमेजॉन के इ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने आज एक नया भारतीय एंटरटेनमेंट चैनल लान्च कर दिया है, जिसका नाम हीरा (Heera) रखा गया है। बता दें कि यह चैनल फिलहाल अमेरिका के अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा।
अमेजॉन के इस चैनल पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी और बंगाली भाषा में मूवी, सीरियल और बच्चों से जुड़े कंटेंट उपलब्ध कराएगा। चैनल पर टीवी प्रोग्राम और अन्य मूवीज के साथ-साथ सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सुल्तान’ और शाहरुख खान की ‘फैन’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
यह पे (Pay) चैनल होगा और अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए इसकी कीमत 99 डॉलर प्रति साल रखी गई है।
migrationpolicy.org के मुताबिक, लगभग 2 लाख से अधिक भारतीय मूल के आप्रवासी संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स