होम / मीडिया फोरम / देश के पहले अखबार को कुछ यूं किया गया याद...

देश के पहले अखबार को कुछ यूं किया गया याद...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">237 साल पहले यानी सन 1780 में देश के पहले न्यूज पेपर ‘बंगाल गजट’ का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ था। लेकिन 29 जनवरी, 2017 को आगरा के गोवेर्धन होटल में अखबार का स्थापना दिवस मनाया गया।</p> <p style="text-align: justify;">इस अखबार को 'हिकीज ग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

237 साल पहले यानी सन 1780 में देश के पहले न्यूज पेपर ‘बंगाल गजट’ का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ था। लेकिन 29 जनवरी, 2017 को आगरा के गोवेर्धन होटल में अखबार का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अखबार को 'हिकीज गजट' के नाम से भी जाना जाता है। ‘हिकीज डे’ पर आयोजित संगोष्ठी में चर्चा का विषय था ‘आज का मीडिया: सोशल मीडिया की भूमिका’। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा की भारतीय मीडिया सशक्त और स्वतंत्र रूप से अपनी भूमिका निभा रही है। आज आम आदमी भी पत्रकार, प्रकाशक और संपादक की हैसियत से सोशल मीडिया पर अपना स्पेस निर्धारित कर रहा है और ‘जनमत' बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नेविल स्मिथ ने की। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. एन.के. घोष, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. संजय मिश्र, डॉ. चन्दा सिंह, डॉ. रंजन मेहरोत्रा और निहाल सिंह जैन रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खंडेलवाल ने किया।

अधिवक्ता शीलेश शर्मा ने जेम्स ऑगस्टस हिकी के कार्यकाल और योगदान पर प्रकाश डाला। विकास शर्मा ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर पेपर पढ़ा, तो देवेश गौतम ने रेडियो और अवधेश कुमार ने सिनेमा की भूमिका पर चर्चा की।

वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खंडेलवाल ने सोशल मीडिया जो अब एक वैकल्पिक मीडिया के तौर पर स्थापित हो चुका है को एक संतुलित करने वाले हथियार के रूप में चिन्हित किया। उन्होंने कहा कि आज खबरों और विचारों पर नियंत्रण करना आसान नहीं है जिससे आम आदमी की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है।

डॉ. संजय मिश्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से नए साहित्य सृजन में विकृतियां के प्रति आगाह किया।

गोष्ठी में केंद्रीय हिंदी संस्थान के पत्रकारिता व जन संचार विभाग से जुड़े छात्र छात्राओं ने भाग लिया। एफएम रेडियो ‘आप की आवाज’ के संजीव सिंह और सीनियर पत्रकार ऋषि दीक्षित ने भी मीडिया के बारे में अपने विचार रखे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

21 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

21 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

21 hours ago