होम / मीडिया फोरम / हरेक घंटे में कितना विज्ञापन दिखाया न्यूज चैनलों ने, TRAI को दिखाया ठेंगा..
हरेक घंटे में कितना विज्ञापन दिखाया न्यूज चैनलों ने, TRAI को दिखाया ठेंगा..
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पाया है कि 23 पे न्यूज चैनल इसकी विज्ञापन समय सीमा (ad cap rule 10+2) का पालन नहीं कर रहे हैं। इस नियम के तहत ब्रॉडकास्टर्स एक घंटे में सिर्फ 12 मिनट का विज्ञ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पाया है कि 23 पे न्यूज चैनल इसकी विज्ञापन समय सीमा (ad cap rule 10+2) का पालन नहीं कर रहे हैं। इस नियम के तहत ब्रॉडकास्टर्स एक घंटे में सिर्फ 12 मिनट का विज्ञापन ही प्रसारित कर सकते हैं। इन 23 चैनलों में छह नेशनल और 17 प्रादेशिक न्यूज चैनल शामिल हैं। इसके साथ ही यह भी पाया गया है कि 27 जून से 25 सितंबर 2016 के दौरान इन चैनलों ने पीक ऑवर्स (7–10 pm) में एक घंटे में 12 मिनट से ज्यादा का विज्ञापन (कॉमर्शियल और सेल्फ प्रमोशन) दिखाया है।
बाकी 17 प्रादेशिक न्यूज चैनलों का औसत समय 15.89 मिनट का रहा है। 21.76 मिनट विज्ञापन के साथ इनमें ‘IBN Lokmat’ सबसे ऊपर जबकि 12.08 मिनट ऐड के साथ ‘ETV Kannada’ आखिरी स्थान पर रहा। हालांकि यह भी बॉर्डर लाइन से आगे ही रहा है।
ट्राई का कहना है कि यह जानकारी ब्रॉडकास्टर्स द्वारा जमा किए गए डाटा के आधार पर जुटाई गई है और वह इसकी सत्यता के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। ट्राई द्वारा यह भी कहा गया है कि अन्य पे न्यूज चैनल ने पीक ऑवर में 12 मिनट की विज्ञापन समय सीमा का पालन किया है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि न्यूज, म्यूजिक और प्रादेशिक चैनलों को 12 मिनट से ज्यादा समय तक विज्ञापन प्रसारित करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम राहत (interim order) मिली हुई है।
इस आदेश के अनुसार, इन चैनलों के खिलाफ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) के तहत ट्राई कोई भी कड़ा कदम नहीं उठा सकती है। हालांकि इन चैनलों को हर हफ्ते तय प्रारूप में ट्राई के समक्ष अपनी विज्ञापन समय सीमा की रिपोर्ट जमा करानी होगी। इस मामले में अब 20 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स