होम / मीडिया फोरम / ‘इरशाद भाई के शब्दों में जो सच्चाई थी, उनका किरदार भी उतना ही सच्चा लगता था’

‘इरशाद भाई के शब्दों में जो सच्चाई थी, उनका किरदार भी उतना ही सच्चा लगता था’

मशहूर शायर इरशाद खान सिकंदर को श्रद्धांजलि देते हुए लेखक-डायरेक्टर अविनाश दास ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट लिखी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

उर्दू शायरी, थिएटर और गीत लेखन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर शायर इरशाद खान सिकंदर का 18 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। करीब 42 वर्षीय इरशाद खान को शाम करीब छह बजे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका इंतकाल हो गया। उनके असमय निधन से साहित्य, रंगमंच और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर तमाम लेखकों, कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

उनकी याद में लेखक-डायरेक्टर अविनाश दास ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है, ‘अरसा बाद एक शख़्स अच्छा लगने लगा था। हम दिल्ली जाते थे, तब मिलते थे। वह मुंबई आते थे, तब मिलते थे। एक बार इंदौर में भी हमने बहुत ख़ास पल बिताये। सादगी और जोश का सुंदर संगम। लेकिन वह शख़्स चला गया। इरशाद ख़ान सिकंदर हमसे सात साल छोटे थे, लेकिन उनका ज़ेहन उम्रदराज़ था। उनका एक शेर है,

अभी ये शाम को क्या हो गया है

अभी मैं दिन में था अच्छा भला तो

कल शाम उनकी मृत्यु के समाचार ने अंदर से तोड़ दिया। वह शायरी में आंसुओं का तर्जुमा करते थे। उनका ही शेर है,

बाग़ था कुछ पल में सहरा हो गया

आंधियों का फ़र्ज़ पूरा हो गया

बुझ गये आंखों के सब रौशन दिये

आज दिल का बंद कमरा हो गया

पांच-छह सालों में हम ज़्यादा क़रीब आये थे। उनके शब्दों में जो सच्चाई थी, उनका किरदार भी उतना ही सच्चा लगता था। अलविदा इरशाद भाई। यह हमारी एक तस्वीर है और इस तस्वीर में आपकी हंसी के क्या कहने! माशाअल्लाह!!’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

11 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago