होम / मीडिया फोरम / विज्ञापन की दुनिया में जाना-माना नाम रहे बॉबी सिस्ता का निधन

विज्ञापन की दुनिया में जाना-माना नाम रहे बॉबी सिस्ता का निधन

करीब 90 वर्षीय बॉबी सिस्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

विज्ञापन की दुनिया में जाना-माना नाम रहे शंभू वेंकटराव सिस्ता (जिन्हें लोग बॉबी सिस्ता के नाम से ज्यादा जानते थे) का शनिवार को निधन हो गया है। करीब 90 वर्षीय बॉबी सिस्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बॉबी सिस्ता विज्ञापन जगत में जाना-माना नाम थे, जिन्हें इस सेक्टर में करीब आधी सदी का अनुभव था। बॉबी सिस्ता ने वर्ष 1950 के दशक की शुरुआत में अपने पिता वेंकटराव सिस्ता के पदचिह्नों पर चलते हुए विज्ञापन के क्षेत्र में कदम रखा।

उनके पिता ने वर्ष 1934 में भारत की पहली विज्ञापन एजेंसी, सिस्ता सेल्स एंड पब्लिसिटी सर्विसेज की स्थापना की थी। इस एजेंसी का नाम बाद में AdArts रखा गया, जिसे 1998 में ‘Saatchi & Saatchi’ को बेच दिया गया।

"बॉबी ने इंग्लैंड में अपनी बहन शुभद्र के साथ विज्ञापन की पढ़ाई की। उन्होंने 70 के दशक से 90 के दशक तक भारतीय विज्ञापन के क्षेत्र में काफी प्रमुख काम किए। उन्होंने Population First नामक एक एनजीओ  की भी स्थापना की, जो जनसंख्या और स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में लोगों को शिक्षा देती है। इसके अलावा, उन्होंने Saffron नामक एक कंसल्टेंसी कंपनी भी चलाई।

उन्होंने कई उद्योग निकायों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जैसे कि उन्होंने दो बार ‘The Advertising Agencies Association of India’ (AAAI) में अपनी भूमिका निभाई। वर्ष 2015 में ’AAAI ’ द्वारा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।


टैग्स निधन श्रद्धांजलि ऐडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया बॉबी सिस्ता
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

22 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

54 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago