होम / मीडिया फोरम / ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने किया इस पत्रकार की बर्खास्तगी का विरोध

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने किया इस पत्रकार की बर्खास्तगी का विरोध

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा वेस्टइंडीज व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद एक विवाद में शामिल हो गए

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन के बाद एक विवाद में शामिल हो गए, जब उन्होंने रेडियो ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा ने यह इंटरव्यू इसलिए नहीं दिया क्योंकि वह पत्रकार पीटर लेलर की बर्खास्तगी के विरोध में थे। ब्रॉडकास्टर ने लेलर को उनके प्रोपैलेस्टाइन सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम के मीडिया मैनेजर कोल हिचकॉक ने ख्वाजा से पूछा कि क्या वह मैदान पर एसईएन कमेंटेटर्स एडम कॉलिन्स और भरत सुंदरेशन के साथ एक प्री-रिकॉर्डेड इंटरव्यू करेंगे, लेकिन ख्वाजा ने शालीनता से मना कर दिया।

ख्वाजा इससे पहले भी ब्रॉडकास्टर की आलोचना कर चुके हैं, जब उन्होंने पीटर लेलर को उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण हटा दिया था।

इंस्टाग्राम पर ख्वाजा ने लिखा था, "गाजा के लोगों के लिए खड़ा होना न तो यहूदी विरोधी है और न ही इसका मेरे ऑस्ट्रेलियाई यहूदी भाइयों और बहनों से कोई लेना-देना है। इसका संबंध केवल इजराइली सरकार और उनके निंदनीय कृत्यों से है।"

ख्वाजा ने कहा था, "यह न्याय और मानवाधिकारों की बात है। दुर्भाग्यवश, यहूदी और मुस्लिम समुदायों के प्रति घृणा हमेशा बनी रहेगी। पीट एक नेकदिल इंसान हैं। वह इससे बेहतर के हकदार हैं।" 

उधर, पीटर लेलर, जो इस समय क्रिकेट एट अल पॉडकास्ट के लिए वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को कवर कर रहे हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ख्वाजा के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बयान में कहा, "उस्मान एक सैद्धांतिक इंसान हैं, जिनके समर्थन की मैं उस समय बहुत सराहना करता हूं जब मुझे निकाला गया था और उनके इस निरंतर समर्थन का मैं आभारी हूं।"

ऐसा माना जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ख्वाजा के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करेगा, क्योंकि मैच के दौरान और उसके बाद लिए जाने वाले इंटरव्यूज से खिलाड़ी इनकार कर सकते हैं।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 180 रन पर सिमटने के बाद शानदार वापसी की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स (5 विकेट) और शरमन जोसेफ (4 विकेट) ने जल्द पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। केवल ट्रैविस हेड (59) और उस्मान ख्वाजा (47) ही कैरेबियाई आक्रमण का सामना कर पाए, लेकिन टीम सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जोरदार पलटवार किया और वेस्टइंडीज को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 54 रन पर 4 विकेट के हालात में पहुंचा दिया। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

20 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago