होम / मीडिया फोरम / भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में सम्मानित हुए उपेंद्र राय
भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में सम्मानित हुए उपेंद्र राय
संस्कृति मंत्रालय और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने 21 फरवरी को भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में समापन समारोह आयोजित किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
संस्कृति मंत्रालय और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने 21 फरवरी को भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में समापन समारोह आयोजित किया।
समारोह में ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ के डायरेक्टर चित्तरंजन त्रिपाठी ने उपेंद्र राय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके विशेष योगदान की सराहना की।
बता दें कि इस महोत्सव में ‘भारत एक्सप्रेस’ ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में करीब 2000 थिएटर ग्रुप ने एक साथ एक थीम पर प्रस्तुति देकर नया रिकॉर्ड बनाया। समारोह में तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
टैग्स उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क भारत रंग महोत्सव