होम / मीडिया फोरम / राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान 2025 का आयोजन 28 मार्च को, उदय शंकर देंगे संबोधन
राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान 2025 का आयोजन 28 मार्च को, उदय शंकर देंगे संबोधन
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) 28 मार्च 2025 को अपना वार्षिक राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान आयोजित करने जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) 28 मार्च 2025 को अपना वार्षिक राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान आयोजित करने जा रहा है। यह व्याख्यान प्रसिद्ध पत्रकार राजेंद्र माथुर, जो नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक थे, की स्मृति में शुरू किया गया था।
यह आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल, कमलादेवी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के व्याख्यान में बोधि ट्री सिस्टम्स के को-फाउंडर और जियोस्टार के वाइस-चेयरमैन उदय शंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
व्याख्यान का विषय: पत्रकारिता, टेक्नोलॉजी, मीडिया बिजनेस और भविष्य पर विचार
तिथि: 28 मार्च 2025 (शुक्रवार)
समय: शाम 6:30 बजे
स्थान: मल्टीपर्पज हॉल, कमलादेवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली
पंजीकरण शुल्क: कोई शुल्क नहीं
इस प्रतिष्ठित व्याख्यान के लिए पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/nLWUF4wrRKdkomiDA
टैग्स