होम / मीडिया फोरम / टीवी9 नेटवर्क के महामंच ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ का आज होगा आगाज
टीवी9 नेटवर्क के महामंच ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ का आज होगा आगाज
कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
देश का सबसे बड़ा न्यूज नेटवर्क टीवी9 विचारों और चिंतन के सालाना महामंच ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ के तीसरे संस्करण के साथ तैयार है। विचारों के इस महासमागम में राजनीति ही नहीं उद्योग, खेल और सिनेमा जगत से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामंच के सबसे खास मेहमान होंगे। टीवी9 नेटवर्क के महामंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। पीएम मोदी शुक्रवार की शाम को टीवी9 के इस महामंच पर उपस्थित होंगे। पिछले संस्करण में भी पीएम मोदी शामिल हुए थे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, जी किशन रेड्डी और चिराग पासवान महामंच में अपनी बात रखेंगे। धार्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता सुनील आंबेकर भी महामंच की शोभा बढ़ाएंगे। पाकिस्तान और कनाडा में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया भी उपस्थित होंगे।
टैग्स