होम / मीडिया फोरम / पहाड़ की इन तीन महिला पत्रकारों का होगा सम्मान
पहाड़ की इन तीन महिला पत्रकारों का होगा सम्मान
महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है तीनों पत्रकार, 29 सितंबर को एक समारोह में दिया जाएगा सम्मान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
तीन महिला पत्रकारों को पत्रकार चारुचंद्र चंदोला स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिन पत्रकारों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, उनमें ‘सहारा समय’ से ज्योत्सना, ‘दैनिक जागरण’ से रीना डंडरियाल और ‘एपीएन‘ से पूर्णिमा मिश्रा का नाम शामिल है।
पत्रकार गुनानंद जखमोला (Gunanand Jakhmola) ने अपनी फेसबुक वॉल पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि पहाड़ की ये तीनों बेटियां विगत कई वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं। इन बेटियों ने पहाड़ की पगडंडियां नापी हैं, पहाड़ के दुख-सुख में साथ दिया है। संपन्नता और विपन्नता को देखा है। तीनों ही लगातार महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है।
उनके इस मनोबल और कर्तव्यपरायणता के लिए समिति ने उन्हें यह सम्मान देने के लिए चुना है। तीनों पत्रकारों को देहरादून के नगर निगम सभागार में 29 सितंबर की शाम करीब चार बजे आयोजित एक समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा।
टैग्स ज्योत्सना पूर्णिमा मिश्रा चारुचंद्र चंदोला रीना डंडरियाल