होम / मीडिया फोरम / विकसित भारत थिएटर फेस्टिवल 2025 में कला और रंगमंच की चमक, आज होगा कार्यक्रम

विकसित भारत थिएटर फेस्टिवल 2025 में कला और रंगमंच की चमक, आज होगा कार्यक्रम

दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आज दोपहर 'विकसित भारत थिएटर फेस्टिवल 2025' की भव्य शुरुआत होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आज दोपहर 'विकसित भारत थिएटर फेस्टिवल 2025' की भव्य शुरुआत होगी। यह आयोजन 'लॉर्ड कृष्णा प्रोडक्शंस' द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कला, संस्कृति, नाटक और साहित्य की भूमिका पर चर्चा के साथ-साथ थीम आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ भी होंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 बजे जिस्ट्रेशन के साथ होगी, जिसके बाद 3 बजे फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। 3.30 से 5.30 बजे तक दो विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आईसीसीआर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संगीत नाटक अकादमी, हिंदी, उर्दू, पंजाबी और सिंधी अकादमियों के प्रतिनिधि 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में कला, संस्कृति, नृत्य और संगीत की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।

इसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की ओर से एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें रंगमंच के तकनीकी पक्ष, मार्केटिंग, स्टेज डिजाइन और वाणिज्यिक संभावनाओं पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह करेंगे। उनके साथ लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह विधुरी, एनएसडी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी और कथक केंद्र की निदेशक प्रणामे भगवती भी मौजूद रहेंगे।

शाम 6:30 बजे से 'विकसित भारत 2047' विषय पर आधारित छह लघु नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम के प्रणवानंद इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद के विद्या निकेतन स्कूल और दिल्ली के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

फेस्टिवल के निदेशक राजेश सहगल कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों और कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे और प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। रात 9 बजे प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।

'विकसित भारत थिएटर फेस्टिवल' का उद्देश्य यह दिखाना है कि कला और रंगमंच न केवल सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाते हैं, बल्कि राष्ट्रीय विकास के दृष्टिकोण को भी एक नई दिशा दे सकते हैं। आयोजकों ने मीडिया से अपील की है कि इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को व्यापक रूप से स्थान दें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

31 minutes ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

5 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago