होम / मीडिया फोरम / मेहमानों को कुछ इस अंदाज में आकर्षित करेगा Public-The Garden Restaurant
मेहमानों को कुछ इस अंदाज में आकर्षित करेगा Public-The Garden Restaurant
यह रेस्टोरेंट ताजमहल के पूर्वी गेट से महज एक किलोमीटर दूर है
पंकज शर्मा 6 years ago
ताज नगरी आगरा में अपनी तरह के पहले गार्डन रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। Public-The Garden Restaurant नाम से 7000 स्क्वायर फुट से अधिक जगह में फैले इस रेस्टोरेंट की शुरुआत 14 जून 2019 को हुई है। इसमें छह गैजेबो (छतरी नुमा बैठने का स्थान) के साथ ही खुले में और कवर्ड में एसी डाइनिंग की सुविधा है, जिसमें बैठकर आप मनचाहे स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के खाने की बात करें तो आपको यहां पर इंडियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन फूड का लाजवाब स्वाद मिलेगा।
यह रेस्टोरेंट ताजमहल के पूर्वी गेट से महज एक किलोमीटर दूर है और यहां पर लोगों को प्रदूषण से मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल वातावरण मिलता है। यही नहीं, आने वाले समय में यहां पर रिसॉर्ट शुरू करने के साथ ही जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। बताया जाता है कि इस तरह के रेस्टोरेंट की शुरुआत का उद्देश्य मेहमानों को प्राकृतिक माहौल उपलब्ध कराना है, जहां पर वे शांत और स्वस्थ वातावरण में सुकून भरा समय बिता सकें।
पब्लिक रेस्टोरेंट का मूल उद्देश्य स्थानीय मेहमानों के साथ ही विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करना है। मेहमानों को उनकी पसंद के लजीज व्यंजन मिलें, इसके लिए इस रेस्टोरेंट में छह शेफ और एक एग्जिक्यूटिव शेफ की टीम नियुक्त की गई है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स आगरा ताज सिटी पब्लिक द गार्डन रेस्टोरेंट