होम / मीडिया फोरम / सुधीर चौधरी ने PM मोदी व कतर के अमीर शेख से की मुलाकात, कही ये बात

सुधीर चौधरी ने PM मोदी व कतर के अमीर शेख से की मुलाकात, कही ये बात

आजतक के कंसल्टिंग एडिटर व जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ मुलाकात की और इसे एक सम्मानजनक अनुभव बताया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

आजतक के कंसल्टिंग एडिटर व जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ मुलाकात की और इसे एक सम्मानजनक अनुभव बताया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करना और भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी।"

सुधीर चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य भोज में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। इससे पहले वह 2015 में भारत आए थे। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पर जाकर कतर के अमीर शेख का स्वागत किया। सामान्यतः यह परंपरा नहीं है, लेकिन पीएम मोदी ने इसे विशेष रूप से अपनाया।

भारत और कतर के बीच बीते कुछ वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और मजबूत हुए हैं। कतर, भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख स्रोत है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर वृद्धि हो रही है।

कतर के अमीर की भारत यात्रा पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गई है। पाकिस्तानी विदेश मामलों के विशेषज्ञ कमर चीमा ने अपने देश की कूटनीति पर सवाल उठाए और भारत की सफल रणनीति और पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने कूटनीतिक रूप से खुद को बेहद मजबूत स्थिति में स्थापित किया है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

14 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

19 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago