होम / मीडिया फोरम / बदलती शिफ्ट्स में काम कर रहे पत्रकारों के लिए है ये खबर

बदलती शिफ्ट्स में काम कर रहे पत्रकारों के लिए है ये खबर

लगातार बदलती शिफ्ट में नौकरी करने वालों के लिए यह खबर काफी चिंताजनक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लगातार बदलती शिफ्ट में नौकरी करने वालों के लिए यह खबर काफी चिंताजनक है। दरअसल, आजकल कई निजी कंपनियों में चौबीसों घंटे काम होता है। मीडिया भी इससे अछूता नहीं हैं। तमाम मीडिया संस्थान चौबीसों घंटे खुले रहते हैं और उनमें लगातार काम होता रहता है। जाहिर है, ऐसे में यहां काम करने वालों की शिफ्ट भी बदलती रहती है। कभी उन्हें सुबह की शिफ्ट में तो कुछ दिनों बाद रात की शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ती है। इस तरह की शिफ्ट में काम करने वालों को मोटापे और डायबिटीज का रिस्क ज्यादा बना रहता है। यही नहीं, उन्हें कई तरह की दिमागी बीमारियां भी घेर सकती हैं।    

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने इस बारे में रिसर्च की तो कई चौंकाने वाले निष्कर्ष सामने आए। इस रिसर्च में पता चला कि जो लोग लगातार बदलती शिफ्ट में काम करते हैं, उनमें रात की शिफ्ट में काम न करने वालों अथवा सुबह नौ से पांच बजे वाली शिफ्ट में काम करने वालों की तुलना में अवसाद और चिंता की आशंका 33 प्रतिशत ज्यादा थी।

28 हजार 438 प्रतिभागियों की जांच के बाद रिसर्च में यह भी पता चला कि शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित होने की आशंका भी 28 प्रतिशत ज्यादा होती है।

इस रिसर्च में शामिल विशेषज्ञों का कहना है कि जब काम के दौरान बार-बार शिफ्ट बदलती है तो सोने-जागने की आदत पर इसका काफी असर पड़ता है और शरीर इस बदलाव को झेल नहीं पाता। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। इसके अलावा उसके मूड में भी बदलाव आने लगता है और सामाजिक रूप से भी वह खुद को अलग-थलग पाने लगता है। 

इस रिसर्च में शामिल विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार शिफ्ट में बदलाव होने से हमारे सोने और जागने की आदत पर असर पड़ता है। हमारा शरीर सोने-जागने की आदत में बार-बार हो रहे इस बदलाव को नहीं झेल पाता, जिससे व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ जाता है। इसके अलावा यह मूड में बदलाव और सामाजिक अलगाव का कारण भी बनता है।

वहीं, जापान में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि बदलती शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को दिन में काम करने वालों की तुलना में डायबिटीज होने का खतरा 50 प्रतिशत ज्यादा था। इसके अलावा अन्य तरह की समस्याएं जैसे- हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और कोलेस्ट्राल बढ़ने की समस्याएं भी उनमें ज्यादा पाई गईं।


टैग्स नौकरी शिफ्ट में बदलाव दिमागी परेशानी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

12 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

17 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

17 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago