होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए PTI में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार वी श्रीकांत
दुनिया को अलविदा कह गए PTI में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार वी श्रीकांत
न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के वरिष्ठ पत्रकार वी श्रीकांत का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के वरिष्ठ पत्रकार वी श्रीकांत का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद श्रीकांत का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे 53 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटी है। वे पीटीआई के चेन्नई कार्यालय में मुख्य उप-संपादक के पद पर तैनात थे। वह करीब तीन दशक से भी अधिक समय से संस्थान के साथ जुड़े हुए थे।
श्रीकांत ने कई खेल प्रतियोगिताओं को भी कवर किया था।
टैग्स पत्रकार निधन पीटीआई कोरोना वायरस वी श्रीकांत