होम / मीडिया फोरम / सिद्दीकी कप्पन मामले में राजदीप सरदेसाई ने किया Tweet, उठाया ये सवाल
सिद्दीकी कप्पन मामले में राजदीप सरदेसाई ने किया Tweet, उठाया ये सवाल
केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर 29 अगस्त को सुनवाई हुई है। इस सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और अब अगली सुनवाई नौ सितंबर को होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर 29 अगस्त को सुनवाई हुई है। इस सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई नौ सितंबर को होगी। हाथरस मामले में हिंसा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में सिद्दीकी कप्पन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच अक्टूबर 2020 को मथुरा से गिरफ्तार किया था। सिद्दीकी पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज हुआ है।
इससे पहले इलाहाबाद हाई सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका खारिज कर चुका है और कोर्ट ने मामले को काफी गंभीर भी माना है। गौरतलब है कि हाथरस के चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे मारने की कोशिश की गई थी और आख़िरकार कुछ दिनों के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था।
29 अगस्त को कोर्ट में हुई सुनवाई पर वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, मामले की अगली सुनवाई अगले महीने की नौ तारीख को होगी और तकरीबन दो साल हिरासत में हो चुके होंगे। पीएफआई से संबंध रखने के आरोप सिद्दीकी कप्पन पर हैं, लेकिन इसे अभी तक सरकार ने प्रतिबंधित नहीं किया है। इसलिए दो साल से जेल में बिना जमानत के कप्पन किस आरोप में बंद है?
राजदीप सरदेसाई द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
SC posts journalist Siddique Kappan bail matter to Sept 9, seeks response from UP govt. Next month marks 2 years since Kappan was arrested on way to Hathras. Accused of PFI links, an orgn that is not banned. So what is his crime that justifies 2 years in jail without bail?
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) August 29, 2022
टैग्स पत्रकार सुप्रीम कोर्ट राजदीप सरदेसाई सिद्दीकी कप्पन जमानत