होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार पलाकुन्नाथु जी मथाई
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार पलाकुन्नाथु जी मथाई
वरिष्ठ पत्रकार पलाकुन्नाथु जी मथाई (Palakunnathu G Mathai) नहीं रहे। वह 77 वर्ष के थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ पत्रकार पलाकुन्नाथु जी मथाई (Palakunnathu G Mathai) नहीं रहे। वह 77 वर्ष के थे।
मीडिया जगत के दिग्गज मथाई ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में 'मिरर इन बॉम्बे' नामक मासिक पत्रिका से की थी। वह कोलकाता में चार साल से अधिक समय तक 'बिजनेस स्टैंडर्ड' में चीफ-सब भी रहे।
इसके बाद वह 'इंडिया टुडे' में बिजनेस के सहायक संपादक के तौर पर शामिल हुए और जहां उन्होंने पांच साल बिताए।
मथाई दिसंबर 1989 और फरवरी 1992 के बीच 'द इकोनॉमिक टाइम्स' के स्थानीय संपादक थे। इसके बाद, उन्होंने 'बिजनेसवर्ल्ड' के कार्यकारी संपादक के रूप में कार्यभार संभाला और 8 साल से अधिक समय तक वहां रहे।
'बिजनेस स्टैंडर्ड' के साथ उनका दूसरा कार्यकाल सितंबर 2000 में शुरू हुआ और जून 2005 तक चला, जहां वे मुंबई में स्थानीय संपादक थे। मथाई ने बिजनेस पत्रकारिता में तीन दशक से भी ज्यादा का समय व्यतीत किया।
10 साल से अधिक समय तक 'द टेलीग्राफ' के साथ काम करने के बाद वह रिटायर हो गए।
लोयोला कॉलेज, चेन्नई से अर्थशास्त्र में स्नातक रहे मथाई ने सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।
टैग्स वरिष्ठ पत्रकार पलाकुन्नाथु जी मथाई