होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस. देसाई
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस. देसाई
वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस. देसाई का मुंबई के उप-नगर थाणे में निधन हो गया। वे 86 वर्ष थे और लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस. देसाई का मुंबई के उप-नगर थाणे में निधन हो गया। वे 86 वर्ष थे और लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें डिमेंशिया और किडनी से संबंधित बीमारियां थी। देसाई के परिवार वालों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। देसाई अपनी पत्नी के साथ, लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे।
देसाई का जन्म कर्नाटक के बेलगाम में साल 1934 में हुआ था। उन्होंने दक्षिण-मध्य मुंबई में स्थित फीनिक्स मिल्स में एक बुनकर के रूप में अपने काम की शुरुआत की थी। इसके बाद 1956 में ऑल इंडिया रेडिया पर कन्नड़ ड्रामों में कई किरदार निभाए। फिर उन्होंने बैंगलुरू के ‘डेक्कन हेराल्ड’ अखबार में बॉम्बे के संवाददाता के रूप में कार्य करना शुरू किया।
इसके बाद कुछ वर्षों तक कई अन्य अखबारों में काम किया और फिर उन्होंने 1964 में मुंबई के ‘दि इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के प्रसिद्ध फिल्म और बॉलीवुड अखबार 'स्क्रीन' में शामिल हो गए। अपने लंबे करियर में, उन्होंने घरेलू फिल्म कार्यक्रमों के अलावा मास्को, ताशकंद, बर्लिन, लंदन और पेरिस में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों को कवर किया।
टैग्स मनोहर एस. देसाई