होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार केके शर्मा
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार केके शर्मा
पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार केके शर्मा का निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार केके शर्मा का निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। राजधानी दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि केके शर्मा के पुत्र अश्विनी कुमार भी पत्रकार हैं और इन दिनों समाचार एजेंसी ‘हिन्दुस्थान’ में कार्यरत हैं। केके शर्मा के निधन पर ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ (इंडिया) से संबद्ध ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ (DELHI JOURNALISTS ASSOCIATION) और तमाम पत्रकारों समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार केके शर्मा जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुन कर बहुत दुःख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 29, 2020
टैग्स पत्रकार का निधन पंजाब केसरी केके शर्मा