होम / मीडिया फोरम / 24 जून को होगा आपातकाल और प्रेस पर संगोष्ठी का आयोजन

24 जून को होगा आपातकाल और प्रेस पर संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के हरियाणा भवन में आपातकाल और प्रेस विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा, जोकि दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एनयूजेआई स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन और दिल्ली पत्रकार संघ की ओर से 24 जून 2023 को नई दिल्ली के हरियाणा भवन में आपातकाल और प्रेस विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा, जोकि दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।

परिचर्चा में आईटीवी के संपादकीय निदेशक आलोक मेहता, हिन्दुस्थान समाचार के प्रधान संपादक रामबहादुर राय, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर प्रमुख वक्ता होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी करेंगे।

एनयूजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के अध्यक्ष अनिल पांडेय और सचिव के पी मलिक ने बताया कि संगोष्ठी को दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के संयोजक राकेश थपलियाल, एनयूजेआई के सचिव अमलेश राजू, पूर्व उपाध्यक्ष सीमा किरण, संसद टीवी के वरिष्ठ एंकर मनोज वर्मा, यूनीवार्ता ब्यूरो प्रमुख मनोहर सिंह, विशेष संवाददाता सचिव बुधौलिया, एनयूजे के मीडिया प्रभारी और पब्लिक एशिया के प्रधान संपादक मुकेश वत्स और वरिष्ठ पत्रकार संबोधित करेंगे।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के संयोजक राकेश थपलियाल ने बताया कि आपातकाल के दौरान एनयूजेआई और डीजेए के सदस्यों को सरकार के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा था। एनयूजेआई ने आपातकाल में प्रेस पर सेंसरशिप का जोरदार विरोध किया था। इस अवसर पर एनयूजेआई और डीजेए कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।


टैग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस सेमिनार आपातकाल 24 जून
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

23 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

11 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago