होम / मीडिया फोरम / ब्रिटिश पार्लियामेंट के उच्च सदन में सहारा न्यूज नेटवर्क के उपेन्द्र राय को मिला सम्मान

ब्रिटिश पार्लियामेंट के उच्च सदन में सहारा न्यूज नेटवर्क के उपेन्द्र राय को मिला सम्मान

सहारा न्यूज नेटवर्क के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को ब्रिटिश पार्लियामेंट के उच्च सदन (हाउस ऑफ लार्ड्स) के चोलमोंडेली कक्ष में सम्मानित किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सहारा न्यूज नेटवर्क के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को ब्रिटिश पार्लियामेंट के उच्च सदन (हाउस ऑफ लार्ड्स) के चोलमोंडेली कक्ष में सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्य के लिए समर्पण और साहस के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य लार्ड जान बेकेट टेलर (लार्ड टेलर ऑफ वारविक) ने बड़ी- बड़ी हस्तियों तथा भारतीय मूल के लोगों से भरी सभा में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें इस सम्मान से नवाजा।

इस दौरान लार्ड जान बेकेट टेलर ने उपेंद्र राय की पत्रकारिता के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की चर्चा करते हुए जमकर तारीफ की।

बता दें कि तीन साल पहले वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से भी उन्हें निर्भीक पत्रकारिता के लिए एक बड़े सम्मान से नवाजा जा चुका है।

लंदन के हाउस ऑफ लार्ड्स में आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए उपेन्द्र राय ने राष्ट्रभाषा हिंदी की अहमियत पर काफी जोर दिया। जय हिंद और जय भारत से संबोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले उन्होंने हिंदी को लेकर अपने अनुभव को साझा किया।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रभाषा के प्रयोग और बढ़ावा को लेकर काफी गंभीर हैं। अधिकतर देशी- विदेशी सभाओं में वह लोग अपना संबोधन हिंदी में देते हैं। उन्होंने अमित शाह के हिंदी प्रेम का भी उल्लेख करते हुए गृहमंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि गृहमंत्री बनने के बाद उनके एक सीनियर अफसर ने उन्हें अंग्रेजी में पत्र लिखा, तो उन्होंने पत्र यह कहकर वापस कर दिया कि अगर यह पत्र हिंदी में होता तो मुझे बहुत खुशी होती।

राय ने आगे कहा कि कहीं भी हिंदी बोलने में हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए और जब बहुत जरूरी हो, तभी अंग्रेजी का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी जानना बहुत जरूरी है, लेकिन हर जगह बोलना उतना आवश्यक नहीं है, जब हिंदी से काम चल जाए। हमारी मातृभाषा हिंदी एक बहुत समृद्ध भाषा है, इसको हर स्तर पर बढ़ावा देना चाहिए।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मिले इस सम्मान को उन्होंने एक उपलब्धि बताते हुए आयोजकों को खुले हृदय से धन्यवाद दिया।  


टैग्स पत्रकार पत्रकारिता उपेन्द्र राय ब्रिटिश हाउस ऑफ लार्ड्स सहारा न्यूज नेवर्क
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

4 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

9 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

5 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

5 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

6 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 hours ago