होम / मीडिया फोरम / परिचर्चा: बच्चों के हितों के लिए मीडिया के साथ समाज और सरकार को भी आना होगा सामने

परिचर्चा: बच्चों के हितों के लिए मीडिया के साथ समाज और सरकार को भी आना होगा सामने

इंडिया फॉर चिल्ड्रेलन और कैलाश सत्यानर्थी चिल्ड्रे न्सी फाउंडेशन की ओर से 14 दिसंबर को ‘कोरोनाकाल, बच्चेर और मीडिया’ विषय पर हुई परिचर्चा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के संस्‍थापक कैलाश सत्‍यार्थी को नोबेल शांति पुरस्‍कार मिलने की छठी वर्षगांठ पर इंडिया फॉर चिल्‍ड्रेन और कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन (केएससीएफ) की ओर से 14 दिसंबर को ‘कोरोनाकाल, बच्‍चे और मीडिया’ विषय  पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया। वक्‍ताओं ने कोरोनाकाल में मीडिया में बच्‍चों के प्रति उपेक्षाभाव पर चिंता व्‍यक्‍त की और कहा कि मीडिया में इस अत्‍यंत जरूरी मुद्दे के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाए जाने की जरूरत है।

इस परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार (पद्मश्री) आलोक मेहता का कहना था कि कोरोनाकाल में बच्‍चों के लगातार घर में रहने और किसी से नहीं मिलने-जुलने का मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ा है। इससे एक ओर यदि वे काफी चिड़चिड़े हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर उनके मन में बड़ा डर भी बैठ गया है। अपने मां-बाप के अलावा किसी और को देखते ही भाग जाते हैं। इस डर को निकालने की जरूरत है। पहले बच्‍चों पर मीडिया में चर्चा होती थी,लेकिन अब वह नहीं होती। राजेंद्र माथुर और अज्ञेय जैसे पत्रकारों-साहित्‍यकारों ने इस दिशा में काफी कुछ किया है। अगले साल बच्‍चों एवं महिलाओं के लिए केंद्र सरकार एक ऐसा बजट पेश करे जो दुनिया के अन्‍य देशों के लिए भी नजीर बने। बच्‍चों के प्रति पूरे देश में जागरुकता और संवेदनशीलता बढ़े, इसके लिए जरूरी है कि प्रत्‍येक पंचायत में उनके लिए पत्रिका हो, अखबार हो। पहले चंपक, पराग और नंदन जैसी पत्रिकाएं गांवों में भी देखने को मिल जाती थीं, अब वे भी बंद हो गई हैं।

वरिष्ठ पत्रकार और उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष अजय सेतिया ने कहा कि वे जब उत्‍तराखंड में बाल आयोग के अध्‍यक्ष थे, तब उन्‍होंने बाल अधिकारों के प्रति मीडिया में संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए संपादकों को पत्र लिखा था। उन्‍होंने इसके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित कीं, लेकिन उसका परिणाम अपेक्षा के अनुकूल नहीं रहा। कोरोनाकाल में जब से मजदूरों की अपने गांवों में वापसी हुई है उनके बच्‍चों की शिक्षा अवरुद्ध हुई है। गांवों में अभी भी इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसलिए बच्‍चों के लिए सबको मिल-जुलकर काम करने की जरूरत है। इसके लिए मीडिया के साथ-साथ समाज और सरकार को भी सामने आना होगा।

अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कार्णिक का कहना था कि कैलाश सत्‍यार्थी ने नोबेल पुरस्‍कार प्राप्‍त कर बाल मजदूरी को वैश्विक मुद्दा बना दिया। कोरोनाकाल में बच्‍चों को मीडिया ने उतना कवर नहीं किया, जितना करना चाहिए था। कोरोना ने बच्‍चों के मनोविज्ञान पर प्रभाव डाला, जिसको मीडिया समझने में विफल रहा। लेकिन हम सब कोशिश करेंगे कि हम अपने मीडिया संस्‍थान में बच्‍चों के प्रति संवेदनशीलता बढाएं। मीडिया में बच्‍चों के लिए जगह निकालनी होगी। न्‍यूजरूम को बच्‍चों के प्रति संवेदनशील होना होगा।

लाइव हिंदुस्‍तान के संपादक प्रभाष झा ने कहा कि बच्‍चों से जुड़े सिर्फ 6 फीसदी मामलों को ही मीडिया में कवर किया जाता है। उसमें भी अपराध से संबंधित खबरे ज्यादा होती हैं। मीडिया में बच्‍चों से जुड़े मामले इसलिए भी नहीं आ पाते हैं, क्‍योंकि वहां पर रिपोर्टर को पहले ही कह दिया जाता है कि उन्‍हें 3-सी यानी क्राइम, क्रिकेट और सेलिब्रेटी को तवज्‍जो देनी है। मीडिया में बच्‍चे भी प्राथमिकता से आ पाएं, इसके लिए हमें न्‍यूजरूम में विविधता का पालन करना होगा। नयूजरूम के साथ-साथ हमें अपने-अपने घरों को भी बच्‍चों के प्रति संवेदनशील बनाना होगा, क्‍योंकि बच्‍चों की शिक्षा घर से ही शुरू होती है। यह बात सही है कि वोट बैंक नहीं होने के कारण बच्‍चों का जिस तरह से राजनीति पर दबाव नहीं बन पाता है, उसी तरह से मीडिया में भी उनको फोकस नहीं किया जाता है।

लेखक एवं फिल्‍म निदेशक जैगम इमाम का कहना था कि अपने पत्रकारिता के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि मीडिया बच्‍चों के प्रति जवाबदेह नहीं है। बच्‍चे देश के इतने महत्‍वपूर्ण घटक हैं कि सत्‍यजीत रे जैसे फिल्‍मकार भी बच्‍चों को केंद्र में रखकर अपनी फिल्‍में बनाते हैं। ‘पाथेर पांचाली’ और ‘अपूर संसार’ जैसी महान फिल्‍में इसका उदाहरण हैं। मीडिया में बच्‍चों के लिए यदि संवेदनशीलता नहीं है तो इसका मतलब है कि बच्‍चों के प्रति वहां ‘अनुराग’ नहीं है। इसलिए इस अनुराग को पहले पैदा करना होगा। बच्‍चों के जरिये हम समाज के अनदेखे कोने को सामने ला सकते हैं। मीडिया को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, नहीं तो आने वाला कल का भारत गड़बडि़यों से भरा होगा।  

बता दें कि बच्‍चों के लिए नोबेल शांति पुरस्‍कार प्राप्ति की छठी वर्षगांठ के पांचवें दिन आयोजित यह कार्यक्रम ‘फ्रीडम वीक’ के तहत आयोजित किया गया। पिछले पांच दिनों से वर्चुअल परिचर्चाओं और फिल्‍म स्‍क्रीनिंग का यह सिलसिला अभी चल रहा है। इसके तहत अभी 2 और विशेष परिचर्चाओं का आयोजन होना है, जिसमें कैलाश सत्‍यार्थी के काव्‍य संग्रह और पुस्तक ‘सभ्‍यता का संकट और समाधान’ का भी विमोचन होगा।

इस पूरी परिचर्चा को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन अनिल पांडेय परिचर्चा
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

18 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

23 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago