होम / मीडिया फोरम / पत्रकार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई के विरोध में आगे आया प्रेस क्लब, दिया ये स्टेटमेंट

पत्रकार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई के विरोध में आगे आया प्रेस क्लब, दिया ये स्टेटमेंट

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार और सोशल मीडिया एक्टिविस्टों को पुलिस द्वारा अर्धनग्न कर फोटो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार और रंगकर्मियों को पुलिस स्टेशन में बंद कर उनके कपड़े उतरवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा की गई इस अमानवीय कार्रवाई की मीडिया जगत में काफी आलोचना हो रही है। देश भर के तमाम पत्रकारों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने इस घटना में लिप्त दोषी पुलिसवालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई है।  

वहीं, इस मामले के विरोध में ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ (PCI) भी आगे आया है। ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने इस मामले में स्टेटमेंट जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की है। अपने स्टेटमेंट में ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ का कहना है, ‘इस मामले में यह कहकर बचने का प्रयास किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पत्रकार नहीं थे। यदि वे पत्रकार नहीं थे तो भी आम आदमी के साथ भी इस तरह का कृत्य कहां तक जायज है?‘ प्रेस क्लब के अनुसार, ‘हम चाहते हैं कि इन पत्रकारों को तुरंत रिहा किया जाए और उन्होंने जो शारीरिक व मानसिक वेदना सही है, उसके लिए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।’ इसके साथ ही ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने पत्रकारों और आम नागरिकों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से स्वत: संज्ञान लेने की गुजारिश भी की है।

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एमपी के सीधी जिले की कोतवाली से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में स्थानीय पत्रकार कनिष्क तिवारी और कुछ रंगकर्मी अर्धनग्न खड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिष्क का कहना है कि स्थानीय भाजपा विधायक के कहने पर पुलिस ने उनके साथ ये इस तरह का अमानवीय सलूक किया है। कनिष्क के अनुसार, उन्होंने भाजपा विधायक के खिलाफ खबरें चलाई थीं। इस बात से विधायक नाराज थे और विधायक के कहने पर ही पुलिस ने उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया और उनकी अर्धनग्न तस्वीरें वायरल कर दीं। वहीं, पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी आईडी से भाजपा सरकार और विधायकों के खिलाफ लिखते और खबरें दिखाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तनिष्क एक हिंदी न्यूज चैनल से जुड़े हैं और अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। इसके साथ ही वह इंद्रावती नाट्य समिति से भी जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि मामले के तूल पकड़ने के बाद थाना प्रभारी और एक उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की ओर से जारी स्टेटमेंट की कॉपी आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स पत्रकार मीडिया पीसीआई प्रेस क्लब ऑफ इंडिया प्रेस क्लब कनिष्क तिवारी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 minute ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

4 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

42 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago