होम / मीडिया फोरम / कोविड से जिंदगी की जंग हार गईं ‘द पॉयनियर’ की पॉलिटिकल एडिटर तविशी श्रीवास्तव
कोविड से जिंदगी की जंग हार गईं ‘द पॉयनियर’ की पॉलिटिकल एडिटर तविशी श्रीवास्तव
‘द पॉयनियर’ की पॉलिटिकल एडिटर तविशी श्रीवास्तव का रविवार को कोविड-19 की वजह से निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘द पॉयनियर’ की पॉलिटिकल एडिटर तविशी श्रीवास्तव का रविवार को कोविड-19 की वजह से निधन हो गया। वे 73 साल की थीं। तविशी को सांस लेने में तकलीफ और बुखार होने के बाद रविवार सुबह लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद शाम को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। रात-रात होते-होते उनकी हालत इतनी बिगड़ गई, उनके सांसो की डोर टूट गई।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पॉयनियर के साथ फ्रीलांसर के रूप में की थी और बाद में कठिन परिश्रम के जरिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए यहां तक पहुंची थीं। रविवार एडिशन में उनका कॉलम ‘उल्टा प्रदेश’ काफी लोकप्रिय था। उनके निधन पर तमाम नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने पर शोक व्यक्त किया।
टैग्स द पॉयनियर कोविड-19 पॉलिटिकल एडिटर तविशी श्रीवास्तव