होम / मीडिया फोरम / पत्रकार हत्याकांड में आरोपित गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के पीछे बताई यह वजह
पत्रकार हत्याकांड में आरोपित गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के पीछे बताई यह वजह
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में करीब पांच दिन पूर्व हुए पत्रकार हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शीबू ने बताया कि उसने इस हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि फराज ने उसके बारे में मुखबिरी की थी। इस वजह से उसे जेल जाना पड़ा था। जेल से आने के बाद इसी बात से नाराज होकर उसने फराज की हत्या कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शीबू को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का दावा है कि शीबू, फराज से रंजिश रखता था। वर्ष 2019 में गोकशी के मामले में फराज ने उसे जेल भिजवा दिया था। जेल से आने के बाद वह फराज की हत्या करने के लिए मौका तलाश रहा था। मौका मिलते ही शीबू ने सात अक्टूबर को गोली मारकर फराज की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, शीबू पर इससे पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में वह जमानत पर है।
यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों के निशाने पर आया पत्रकार, गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि सात अक्टूबर को कौशांबी जिले में पत्रकार फराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मलाक मोहिनिद्दीनपुर गांव निवासी फराज असलम एक हिंदी साप्ताहिक अखबार में बतौर जिला संवाददाता काम कर रहे थे। हत्याकांड की ये वारदात पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगाव कस्बे से पैगंबरपुर गांव जाने वाली रोड की है। बुधवार की दोपहर वह पैगंबरपुर गांव से अपने घर बाइक से जा रहे थे। हाई-वे पर पहुंचने से पहले ही गांव के बाहर बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी थी, जिसमें फराज असलम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
टैग्स पत्रकार अखबार पत्रकार की हत्या उत्तर प्रदेश पत्रकार हत्याकांड कौशांबी गोली खुलासा फराज असलम