होम / मीडिया फोरम / बढ़ते प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू हुई ये सार्थक पहल

बढ़ते प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू हुई ये सार्थक पहल

छह से आठ जून तक लाइव पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लोगों को प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या के बारे में जागरूक करने के लिए ‘इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट्स’ (IGNCA)  के साथ मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का आयोजन चार से दस जून तक ट्विन वन गैलरी, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट्स, 11 मान सिंह रोड, केंद्रीय सचिवालय में किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में करीब 70 पेंटर्स, फोटोग्राफर्स और कार्टूनिस्ट अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रदूषण के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा यहां छह से आठ जून के बीच लाइव पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पेंटर्स को पर्यावरण के बारे में अपनी भावनाएं और विचार उकेरने का मौका मिलेगा। इस प्रदर्शनी में फोटो जर्नलिस्ट और आर्टिस्ट अंजलि सिन्हा की फोटोग्राफ्स और पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई हैं।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रदूषण से निपटने और वातावरण को बचाने के साथ ही उन लोगों को जागरूक करना भी है, जो पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के प्रति गंभीर नहीं हैं। इस प्रदर्शनी में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और बीजेपी के वाइस प्रेजिडेंट श्याम जाजू समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान दुनिया को बढ़ते प्रदूषण से बचाने की दिशा में लंबे समय से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इसके लिए तमाम प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, रैली और सेमिनार के माध्यम से आम आदमी को प्रदूषण के खतरे के बारे में बताया जाता है और उनसे प्रदूषण न करने की अपील की जाती है।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण सप्ताह इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट्स पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

10 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

15 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

15 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago