होम / मीडिया फोरम / तथ्यों व कल्पना के बीच अंतर करने में सक्षम बनाती है मीडिया साक्षरता: प्रो. संजय द्विवेदी

तथ्यों व कल्पना के बीच अंतर करने में सक्षम बनाती है मीडिया साक्षरता: प्रो. संजय द्विवेदी

‘क्रिटिकल थिंकिंग’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू हुआ आईआईएमसी-एनसीईआरटी का पांच दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC), केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) व ‘राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद’ (NCERT) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से 'मीडिया साक्षरता' पर पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

आईआईएमसी-एनसीईआरटी  द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ को  प्रोत्साहित करना है। 20 फरवरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 24 फरवरी 2023 तक, शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा।

शुभारंभ सत्र के दौरान, आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने आज की डिजिटल दुनिया में मीडिया साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उदय के साथ, गलत सूचनाओं का प्रवाह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया साक्षरता लोगों को तथ्यों और कल्पना के बीच अंतर करने में सक्षम  बनाएगी।

आईआईएमसी की प्रो. अनुभूति यादव ने मीडिया साक्षरता की आवश्यकता और दायरे के बारे में बताते हुए कहा कि जो लोग मीडिया और सूचना साक्षर हैं, ज्यादातर वे महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को बढ़ावा देने वाली गलत सूचनाओं, पूर्वाग्रहों व रूढ़िवादिता को स्वीकार नहीं करते। एनसीईआरटी के डॉ. अमित रंजन ने शिक्षा के सभी स्तरों पर मीडिया विमर्श की आवश्यकता पर चर्चा की।

आगामी सत्रों में इग्नू से प्रो. केएस अरुल, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से डॉ. कुलवीन त्रेहान, तथा गांधी स्मृति व दर्शन समिति से डॉ. वेदाभ्यास कुंडू शामिल होंगे, जो प्रतिभागियों के साथ शिक्षण और सीखने, विज्ञापन साक्षरता, मीडिया साक्षरता व अहिंसक संचार जैसे विषयों पर रोशनी डालेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को एनसीईआरटी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीमिंग और पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल नंबर 6-12 के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपने मीडिया साक्षरता कौशल में सुधार करने, मीडिया संदेशों और उनके प्रभाव की बेहतर समझ हासिल करने और अपने संदेश को तैयार करने के लिए मीडिया का उपयोग करने का तरीका सीखने के लिए उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराएगा।


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन प्रो. संजय द्विवेदी प्रो. अनुभूति यादव सिमरन सिंह डॉ. अमित रंजन
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

15 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

19 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago