होम / मीडिया फोरम / फ्रांस के इस महोत्सव में दिखाई देंगे भारतीय संस्कृति और सिनेमा के विविध ‘रंग’

फ्रांस के इस महोत्सव में दिखाई देंगे भारतीय संस्कृति और सिनेमा के विविध ‘रंग’

इस महोत्सव का आयोजन 26 से 28 मई 2023 तक फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारतीय संस्कृति और सिनेमा से लोगों को रूबरू कराने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रांस में एक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ‘Nirvana-The Festival of Indian Culture & Cinema’ नाम से इस महोत्सव का आयोजन समुद्र के किनारे बसे दक्षिण फ्रांस के कस्बे सेंट ट्रोपेज में 26 मई से 28 मई 2023 के बीच किया जाएगा।

इस महोत्सव के दौरान यहां भारतीय फिल्मनिर्माता, फिल्मी सितारे, प्रड्यूसर्स, लेखक, संगीतकार और डांसर्स यहां जुटेंगे। यहां भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ प्रडयूसर्स राउंड टेबल, बुक लॉन्च, फूड फेस्टिवल, योगा समेत तमाम तरह के आयोजन होंगे।  

इस महोत्सव के दौरान दिखाए जाने के लिए भारतीय फिल्म निर्माता पान नलिन की फिल्म ‘छेल्लो शो’ (ऑस्कर 2022 में भारत की एंट्री) का चयन किया गया है। फिल्मकार रीमा दास की ‘विलेज रॉकस्टार्स’ (VILLAGE ROCKSTARS), शुभाशीष भूटियानी की ‘होटल साल्वेशन’ (HOTEL SALVATION) और रजत कपूर की ‘आरके/आरके’ (RK/RKAY) फिल्में भी आधिकारिक रूप से इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केतन मेहता की ‘द राइजिंग’ का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण भी इस महोत्सव में देखने को मिलेगा।

इस महोत्सव के दौरान सेंट ट्रोपेज में राजस्थान के जिप्सियों की कला का विशेष प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रवीण बिष्ट द्वारा योग का परिचय और भारतीय व्यंजनों की प्रदर्शनी होगी। वहीं, लेखक डॉ. भुवन लाल की पुस्तक ‘इंडिया ऑन द वर्ल्ड स्टेज’ (India on the World Stage) का विमोचन भी इस उत्सव के दौरान किया जाएगा। भारत-फ्रांस सिनेमा पर होने वाली राउंडटेबल ‘the Future is Now’ में भारतीय फिल्म निर्माता सुंदरम टैगोर, दीपा साही, सुरीना नरूला और संजय भूटियानी बतौर स्पीकर अपनी बात रखेंगे।  

इस बारे में फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ का कहना है, ‘निर्वाण उत्सव का पहला एडिशन भारत-सेंट ट्रोपेज लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और बढ़ावा देगा व दोनों देशों के समाज व लोगों को और नजदीक लाएगा। यह महोत्सव 'वसुधैव कुटुम्बकम' के प्राचीन भारतीय दर्शन को प्रतिबिंबित करेगा, जिसका अर्थ है कि दुनिया एक परिवार है।’

वहीं,  सेंट-ट्रोपेज़ के मेयर, क्षेत्रीय पार्षद सिल्वी सिरी (Sylvie Siri) का कहना है, ‘निर्वाण के पहले एडिशन के साथ हम फ्रांस और भारत के सांस्कृतिक और सिनेमा इंडस्ट्री के बीच बंधन को और मजबूत करना चाहते हैं। भारत के साथ इस पार्टनरशिप के तहत हमने अपने शहर सेंट-ट्रोपेज को फिल्म निर्माण, यात्रा और पारिवारिक छुट्टियों आदि के रूप में भारतीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पसंद के रूप में बढ़ावा देने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।’


टैग्स फ्रांस सेंट ट्रोपेज महोत्सव
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

31 minutes ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

5 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago