होम / मीडिया फोरम / 'ABP गंगा' ने मनाई पहली वर्षगांठ, यूं चैनल होगा और मजबूत
'ABP गंगा' ने मनाई पहली वर्षगांठ, यूं चैनल होगा और मजबूत
हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) ने अपना एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Networ) के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पर आधारित हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) ने अपना एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पिछले साल आम चुनावों के दौरान आज ही के दिन यानी 15 अप्रैल को नेटवर्क की ओर से इस नए रीजनल चैनल को लॉन्च किया गया था।
चैनल की पहली वर्षगांठ के मौके पर ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘एक साल के दौरान चैनल को मिली सफलता को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। इतने कम समय में ही चैनल ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। पिछले एक साल के दौरान यह चैनल आधुनिक रिपोर्टिंग के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से जुड़ा रहा है। अब एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए हमने विशेष पहल और बेहतरीन कंटेंट के साथ अपने प्रोग्रामिंग पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की योजना बनाई है। आने वाले समय में भी अपने दर्शकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’
बता दें कि ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ की ओर से ‘एबीपी गंगा’ के अलावा ‘एबीपी सांझा’(पंजाबी), एबीपी न्यूज (हिंदी), एबीपी माझा (मराठी), एबीपी अस्मिता (गुजराती) और एबीपी आनंदा (बंगाली) का संचालन किया जाता है।
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क अविनाश पांडे एबीपी गंगा