होम / मीडिया फोरम / एंकर ने न्यूज पढ़ते हुए की ये बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एंकर ने न्यूज पढ़ते हुए की ये बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
क्रिसमस के दिन ITV न्यूज की एंकर काइली पेंटेलो (Kylie Pentelow) शो कर रही थीं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की बात करने की बजाय अपने शो में यह बड़ी गलती की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया गया। क्रिसमस के दिन पोप फ्रांसिस जब लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी बीच एक विदेशी चैनल की एंकर से बड़ी गलती हो गयी। दरअसल एंकर ने गलती से पोप फ्रांसिस की मौत की खबर सुना दी। हालांकि, एंकर को तुरंत ही यह एहसास हो गया कि उससे बड़ी गलती हो गयी, लिहाजा बिना देर किए एंकर ने अपनी गलती पर माफी मांगते हुए आगे की न्यूज पढ़ना जारी रखा। लेकिन इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसमस के दिन ITV न्यूज की एंकर काइली पेंटेलो (Kylie Pentelow) शो कर रही थीं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की बात करने की बजाय अपने शो में यह बड़ी गलती की। आइटीवी न्यूज स्टूडियो से शो करते हुए उन्होंने कहा, 'जरूरतमंदों को वैक्सीन जरूर मिलनी चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने पोप की मौत की खबर की घोषणा कर दी। एंकर को जैसे ही उपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार कर कहा, माफ कीजिएगा।'
हालांकि एंकर काइली पेंटेलो ने भले ही अपनी गलती के लिए माफी मांग ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर तुरंत ही यह वीडियो वायरल हो गया और तरह-तरह के कमेंट आने लगे। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि आईटीवी न्यूज के एक एंकर ने पोप की आकस्मिक मौत की घोषणा की थी, , फिर घोषणा समाप्त करने से पहले तेजी से आगे बढ़ गई।'
एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'अगर अगले छह घंटे में पोप की मौत हो जाती है तो पुलिस आईटीवी न्यूज के दरवाजे पर दस्तक देगी।’ खबर सुनते ही एक यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि पोप ठीक तो हैं ना। वहीं एक एक अन्य यूजर ने एंकर का बचाव करते हुए कहा कि हम सभी गलतियां करते हैं।
ITV just announced the death of The Pope by accident pic.twitter.com/GS5RNCdm5b
— Scott Bryan (@scottygb) December 25, 2021
बता दें कि पोप फ्रांसिस इस समय 85 साल के हैं। क्रिसमस के दिन उन्होंने वेटिकन के ईसाइयों को संबोधित किया था। दुनिया ने कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत के बीच क्रिसमस मनाया। हालांकि वेटिकन में लोगों की भीड़ काफी कम थी और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया।
टैग्स एंकर ITV न्यूज काइली पेंटेलो न पोप फ्रांसिस